कपड़े की रस्सी से बंधा मिला NEET छात्र और उसकी मां का शव, चंदवारा घाट से बरामद

मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बूढ़ी गंडक नदी से नीट की तैयारी कर रहे एक 17 वर्षीय छात्र और उसकी मां का शव बरामद हुआ है। दोनों के शव कपड़े की रस्सी से बंधे मिले थे, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

NEET aspirant mother son death: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित चंदवारा घाट के समीप बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को 35 वर्षीय महिला पिंकी देवी और उसके 17 वर्षीय बेटे आदर्श रौशन का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. दोनों के शव कपड़े की रस्सी से आपस में बंधे हुए थे. मृतकों की पहचान सीतामढ़ी जिले के मूल निवासी मां-बेटे के रूप में हुई है. बेटा नीट की तैयारी कर रहा था और अपनी मां के साथ मुजफ्फरपुर में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था.

Muzaffarpur Crime News: स्कूटी लावारिस मिलने पर शुरू हुई तलाश

बताया गया कि रविवार शाम दोनों स्कूटी से घर से निकले थे. देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. इसी दौरान चंदवारा घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी के बांध पर उनकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नदी व आसपास के इलाके में देर रात तक खोजबीन की.

एसडीआरएफ की टीम ने नदी से निकाले शव

बुधवार को एसडीआरएफ की मदद से नदी में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें मां-बेटे के शव बरामद हुए. पुलिस के अनुसार, दोनों के शव कपड़े की रस्सी से बंधे मिले हैं. हालांकि, आसपास के लोगों ने दोनों को नदी में छलांग लगाते हुए नहीं देखा था, जिससे मामले को लेकर कई तरह के संदेह पैदा हो रहे हैं.

पुलिस खंगाल रही है कॉल डिटेल और साक्ष्य

पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. महिला के मकान मालिक और परिजनों से पूछताछ की जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी, हालांकि उसकी परेशानी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाल रही है. शव मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और आत्महत्या, हादसा समेत अन्य सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है

यह भी पढ़ें... पाकिस्तान में बैठे साइबर माफियाओं तक कैसे पहुंचा भारतीयों का डेटा, होगी जांच



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >