मुजफ्फरपुर में NEET मामले को लेकर धरना, 15 दिन में जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

नॉर्थ बिहार फिलाटेलिस्ट सोसाइटी ने NEET पुनर्परीक्षा में डाक विभाग की कथित लापरवाही के विरोध में समाहरणालय पर धरना दिया. परीक्षा सामग्री के परिवहन में सुरक्षा की कमी को लेकर CBI जांच की मांग की गई है.

Muzaffarpur News: नॉर्थ बिहार फिलाटेलिस्ट सोसाइटी ने मंगलवार को NEET की पुनर्परीक्षा में डाक विभाग की कथित लापरवाही के विरोध में समाहरणालय पर धरना दिया. धरना के दौरान परीक्षा सामग्री के परिवहन में सुरक्षा, गोपनीयता और निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन में लापरवाही की जांच कराने की मांग उठायी गयी. सोसाइटी ने मामले की CBI जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की.

NEET पुनर्परीक्षा में डाक विभाग की भूमिका की जांच की मांग

धरना की अध्यक्षता सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य चंद्र किशोर पाराशर एवं भारतीय मजदूर संघ के नेता प्रेमचंद सिंह ने की. वक्ताओं ने NEET पुनर्परीक्षा में डाक विभाग की भूमिका की जांच CBI से कराने की मांग की. साथ ही उत्तर बिहार के डाक महाध्यक्ष को निलंबित करने और मामले में दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की मांग रखी गयी.

डीएम को सौंपा सात सूत्री मांगों का ज्ञापन

धरना समाप्त होने के बाद आचार्य चंद्र किशोर पाराशर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन को समाहर्ता के माध्यम से केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रियों, सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायमूर्ति, डाक मंत्रालय एवं डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा बिहार डाक परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष को भेजने की मांग की गयी.

15 दिन में जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

धरनार्थियों ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय महत्व से जुड़ा गंभीर विषय है. उन्होंने मांग की कि प्रकरण की उच्चस्तरीय समिति से निष्पक्ष जांच करायी जाए. सोसाइटी ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू नहीं होती है, तो संगठन जनआंदोलन करने को बाध्य होगा.

डाक विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

सोसाइटी ने NEET पुनर्परीक्षा की परीक्षा सामग्री के परिवहन के दौरान सुरक्षा एवं गोपनीयता से जुड़े प्रोटोकॉल के पालन पर सवाल उठाए. धरनार्थियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की.

यह भी पढ़ें: अंडा खरीदकर लौट रहे युवक पर किया था चाकू से हमला, अब मिली तीन साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >