अन्याय, अपराध व अराजकता के विरुद्ध आवाज उठाना जरूरी

necessary to raise voice against injustice

विकल्प ने चूनाभट्टी रोड में किया जिला सम्मेलन का आयोजन उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर मालीघाट स्थित चुनाभट्टी में रविवार को बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा विकल्प की जिला कमेटी का 14वां जिला सम्मेलन किया गया. सम्मेलन की शुरुआत झंडोत्तोलन व शहीद वेदी पर पुष्पांजलि से हुई. झंडोत्तोलन संगठन के वरिष्ठ सदस्य निसार अहमद ने किया. इस मौके पर साहेबगंज प्रखंड के रजवाड़ा हलीमपुर शाखा द्वारा शहीद गान किया. उद्घाटन करते हुए प्रो कृष्णनंदन सिंह ने कहा कि वर्तमान समय इंसाफ पसंद लोगों के लिये चुनौती से भरा हुआ है. सच और न्याय के पक्ष में लड़ना, लिखना, बोलना आसान नहीं है, परंतु हम शहीद भगत सिंह और जन कथाकार प्रेमचंद के विचारों को आत्मसात करने वाले लोग हैं. हमारा काम ही है, अन्याय, अपराध और अराजकता के विरुद्ध आवाज उठाना. समानता और सौहार्द से युक्त संसार का सृजन करना हमारा काम है. इस मौके पर उमेश राज, पूर्व जिला पार्षद रुदल राम, गांधीवादी प्रो सोनू सरकार व संतोष सारंग ने विचार रखे. बैजू कुमार ने सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत किया. इसके बाद नयी कार्यकारिणी गठित की गयी, जिसमें बाबूलाल सहनी अध्यक्ष, अली अहमद उपाध्यक्ष, विभाकर विमल सचिव, राजकुमार सहसचिव, नारायण कुमार कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गये. इसके अलावा प्रो कृष्णनंद सिंह, प्रो धीरेंद्र कुमार, पूजा कुमारी, पूनम कुमारी, अरुण कुमार कुशवाहा, मंटू राम व राजेश ठाकुर सदस्य बने. सम्मेलन अध्यक्ष मंडल के कामेश्वर प्रसाद दिनेश, अरुण कुमार वर्मा व बाबूलाल सहनी के देख-रेख में हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >