बैंकों में 28 सितंबर से 5 दिनों तक ठप रह सकता है कामकाज, 25 तक निपटा लें जरूरी वित्तीय काम

देशभर के बैंक 28 सितंबर से तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे, जिसके कारण लगातार पांच दिनों तक कामकाज ठप रहने की संभावना है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे 25 सितंबर तक अपने सभी आवश्यक बैंकिंग कार्य निपटा लें।

बैंक देशव्यापी हड़ताल: देशभर के बैंक अधिकारी और कर्मचारी यूनियनों के संयुक्त संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने 28 सितंबर से तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. हड़ताल के साथ साप्ताहिक अवकाश (वीकेंड) जुड़ने के कारण लगातार पांच दिनों तक बैंकों में सामान्य कामकाज ठप रहने की संभावना है. इस संभावित संकट को देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने स्थिति से निपटने के लिए सोमवार को आपातकालीन बैठक बुलाई है. वित्तीय सेवा विभाग के सचिव सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक कर रहे हैं, ताकि एटीएम, नकदी आपूर्ति और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रखी जा सकें.

5 दिवसीय बैंकिंग और प्रोत्साहन नीति को लेकर नाराजगी

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि यूएफबीयू बैंकिंग क्षेत्र के लगभग 90 प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांग पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की है. वर्ष 2024 के वेतन समझौते के तहत सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने के बदले सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने पर सहमति बनी थी, लेकिन यह प्रस्ताव सरकारी मंजूरी के इंतजार में अटका पड़ा है. इसके अलावा यूनियन का आरोप है कि नई प्रोत्साहन योजना से केवल 5 प्रतिशत वरिष्ठ अधिकारियों को ही फायदा मिल रहा है, जिससे 95 प्रतिशत कर्मचारियों में असंतोष है. मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है.

शाखाओं में प्रभावित होने वाली सेवाएं

हड़ताल और हाफ ईयरली क्लोजिंग के कारण शाखा स्तर की कई सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी:

  • शाखाओं में बंद रहने वाले कार्य: चेक क्लीयरेंस, काउंटर से नकदी जमा-निकासी, बैंक ड्राफ्ट जारी करना, पासबुक अपडेशन, नया खाता खोलना और लोन प्रोसेसिंग का काम ठप रहेगा.
  • चालू रहने वाली सेवाएं: यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी.

ग्राहकों को 25 सितंबर तक काम निपटाने की सलाह

संगठन ने आम ग्राहकों को सलाह दी है कि वे परेशानी से बचने के लिए अपने आवश्यक बैंकिंग व वित्तीय कार्य 25 सितंबर तक अवश्य निपटा लें.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय लोक अदालत में ई-चालान निबटारे में मुजफ्फरपुर सूबे में दूसरे और उत्तर बिहार में पहले स्थान पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >