मुजफ्फरपुर में डॉ. शांति कुमारी सम्मान समारोह का आयोजन, देश के तीन प्रख्यात साहित्यकार हुए सम्मानित

मुजफ्फरपुर में डॉ. शांति कुमारी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में तीन प्रख्यात साहित्यकारों को उनके योगदान के लिए 'शांति कुमारी सम्मान' से नवाजा गया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि-सम्मेलन और पुस्तक लोकार्पण भी हुआ.

National Kavi Sammelan Muzaffarpur: डॉ. शांति कुमारी सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को जीरो माइल स्थित डॉ. शांति कुमारी सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.प्रख्यात शिक्षाविद् व लेखिका स्वर्गीय डॉ. शांति कुमारी की स्मृति में आयोजित इस समारोह में देश के तीन शीर्ष साहित्यकारों को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें देशभर से आए विद्वानों ने हिस्सा लिया.

गजल, गीत और बज्जिका भाषा के लिए मिला सम्मान

संस्थान की ओर से इस वर्ष देश की विभिन्न विधाओं और भाषाओं के साहित्यकारों को चुना गयाण्गजल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नोएडा के विज्ञान व्रत, गीत के लिए बेंगलुरु की गरिमा सक्सेना और बज्जिका भाषा के विकास के लिए समस्तीपुर के चर्चित साहित्यकार ज्वालासांध्य पुष्प को 'शांति कुमारी सम्मान' प्रदान किया गया . सम्मानित होने वाले तीनों साहित्यकारों को 5100 रुपये की सम्मान राशि, शॉल, प्रशस्ति-पत्र, मोमेंटो और यात्रा-भत्ता भेंट किया गया . यह सम्मान संस्थान की सचिव डॉ. भावना और डॉ. अनिल कुमार द्वारा दिया गया .

पुस्तकों का लोकार्पण और राष्ट्रीय कवि-सम्मेलन से सजी महफिल

समारोह के स्वागत भाषण में डॉ. भावना ने राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. शांति कुमारी की जीवनी और उनके साहित्यिक सृजन पर विस्तार से प्रकाश डाला . इस दौरान एक वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) के जरिए उनकी जीवन यात्रा भी दिखाई गई . द्वितीय सत्र में डॉ. भावना की दो नई पुस्तकों 'हिंदी गजल का युगबोध' व 'हिंदी गजल में स्त्री स्वर' का भव्य लोकार्पण किया गया . वहीं, तृतीय सत्र में आयोजित राष्ट्रीय कवि-सम्मेलन में भोपाल के दिनेश प्रभात, दिल्ली के डॉ. अमर पंकज, पटना के नसीम अख्तर और रवि किशन सहित देश-विदेश के दर्जनों नामचीन रचनाकारों ने अपनी कविताओं और गजलों से समां बांध दिया . कार्यक्रम का सफल संचालन राहुल शिवाय और डॉ. पंकज कर्ण ने किया .


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay kumar

पिछले दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय. कला-संस्कृति, बाजार, लाइफस्टाइल और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. तथ्यों की शुद्धता, निष्पक्षता और खोजी पत्रकारिता इनकी लेखनी की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >