सुबह-सुबह हत्या से दहला मुजफ्फरपुर, सिर में मारी गोली, पल्सर बाइक पर मुंह के बल लेटा मिला शव

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कोल्हुआ पैगंबरपुर ढाब के पास काले रंग की पल्सर बाइक पर एक युवक का शव मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Murder In Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. कोल्हुआ पैगंबरपुर ढाब के पास काले रंग की पल्सर बाइक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शव मुंह के बल बाइक पर पड़ा था और घटनास्थल पर खून के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

बाइक पर मुंह के बल पड़ा मिला शव

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सुबह ढाब के पास एक काले रंग की पल्सर बाइक (BR 06 Z 9947) खड़ी थी. जब लोगों ने करीब जाकर देखा तो बाइक पर एक युवक का शव मुंह के बल पड़ा मिला. शव देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई. मृतक की पहचान मोतीपुर के रहने वाले राकेश कुमार के रूप में की गयी है, जो अहियापुर के कोल्हुआ पैगम्बरपुर में किराये के मकान में रहकर शहर में होर्डिंग लगाने का काम करता था. परिजनों ने पूर्व में रहे विवाद की वजह से हत्या की आशंका जाहिर की है.

शरीर पर मिट्टी और नीचे मिला खून

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के शरीर पर काफी मिट्टी लगी हुई थी. वहीं बाइक के नीचे जमीन पर खून फैला हुआ था. शुरुआती तौर पर ऐसा माना जा रहा है कि हत्या से पहले युवक और हमलावरों के बीच संघर्ष हुआ होगा. हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

दूसरी जगह हत्या कर शव लाने की आशंका

प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की और बाद में शव को बाइक के साथ कोल्हुआ पैगंबरपुर ढाब के पास छोड़ दिया. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं वारदात के साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव यहां लाकर तो नहीं फेंका गया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही नगर डीएसपी 2 विनिता सिन्हा और अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >