Muzaffarpur Weather Alert: आज भी बारिश के आसार, तेज हवाओं की चेतावनी

मुजफ्फरपुर में आज फिर बदल सकता है मौसम… गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट…

Muzaffarpur: 4 मई को हुई तेज बारिश और आंधी के बाद मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार 5 मई को भी जिले के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

तापमान में गिरावट, मौसम रहेगा ठंडा

मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पिछले दिन के मौसम बदलाव के कारण वातावरण में ठंडक बनी हुई है.

तेज हवाओं का खतरा बरकरार

मौसम विभाग के अनुसार 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने जैसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है.

दोपहर बाद बदल सकता है मौसम

अनुमान है कि दोपहर के बाद मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है. गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे शरण न लें. बिजली गिरने (ठनका) की संभावना को देखते हुए बिजली उपकरणों का सावधानी से उपयोग करें.

मौसम के इस बदलाव से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं अचानक आने वाले तेज मौसम को देखते हुए सावधानी जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >