Muzaffarpur Weather: पूरे दिन छाया रहा बादल, बूंदा-बांदी के साथ बदला मौसम

Muzaffarpur Weather: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि आगे जिले में कैसा मौसम रहेगा?

Muzaffarpur Weather: होली के बाद रविवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया. अहले सुबह आसमान साफ था, लेकिन अचानक से सुबह के 10 बजे के बाद घने बादल के कारण कई जगहों पर अंधेरा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी. वहीं कुछ देर तक बूंदा बांदी भी हुई. उसके बाद पूरे दिन आकाश मे बादल छाये रहे. 12 बजे के आसपास कुछ देर के लिए कहीं कहीं धूप की झलक दिखी. फिर बादल से सूर्य ढक गया. ठंड व मंद हवाएं भी चलती रही.

शाम में हुई बूंदा-बांदी

शाम के समय में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर बूंदा-बांदी हुई. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत मौसम में हुए बदलाव से बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में ढाई डिग्री की कमी दर्ज की गयी. रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आगे साफ रहेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान

वहीं 6.6 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली. जबकि बीते शनिवार को दिन का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस था. मौसम के वरीय वैज्ञानिक डॉ. एके सत्तार ने बताया कि बूंदा-बांदी को लेकर पहले से पूर्वानुमान जारी किया गया था. हालांकि अब आगे मौसम साफ रहेगा. वहीं दिन के तापमान में वृद्धि की संभावना जतायी गयी है. ऐसे में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के तीन जिलों में अगले 48 घंटे होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

इसे भी देखें:  Video: दानापुर की खुशबू को अचानक दिल्ली से आया मोदी के मंत्री का फोन, दिया मदद का भरोसा

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरीमुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >