Muzaffarpur Weather: कोहरे ने बढ़ाई सिहरन, दिन में धूप से राहत, जानिए कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

Muzaffarpur Weather: मुजफ्फरपुर में अब सुबह-शाम ठंड पड़ने लगी है. सुबह में अधिकतर जगहों पर कोहरा छाया रहता है. हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत है. आइए, जानते हैं कब से कड़ाके की ठंड पड़ेगी?

Muzaffarpur Weather: जिले में सुबह-शाम अब जबरदस्त ठंडी पड़ रही है. सुबह में कोहरा भी देखने को मिल रहा है. बीते कुछ दिनों में बिहार के कई जिलों में ठंड का असर देखने को मिला है. वहीं दिसंबर के दूसरे सप्ताह से मुजफ्फरपुर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. जिले में ठंड का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है. सुबह शाम कनकनी वाली सर्दी लोगों को महसूस हो रही है. वहीं दिन में धूप खिल जाता है, जिससे लोगों को राहत महसूस हो रही है. मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को लेकर नया अपडेट जारी किया है. साथ ही बताया है कि मुजफ्फरपुर में अगले कुछ दिनों तक मौसम कैसा रहने वाला है. 

आज का मौसम अपडेट

सोमवार को सुबह की शुरुआत कोहरे और कंपकपाने वाली सर्दी से हुई. धीरे-धीरे दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली. दिन में अच्छी धूप निकली, जिससे लोगों को राहत हुआ. सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान की बात करें तो 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आज रात के न्यूनतम पारे में गिरावट होने की संभावना है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिन में अच्छी धूप खिलेगी, जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावना है. वहीं सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा. अभी फिलहाल अगले कुछ दिनों तक कोहरे से राहत की स्थिति नहीं दिख रही है. 

जिले की हवा प्रदूषित 

आज यानी मंगलवार को जिले की वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर दर्ज की गई है. यहां का AQI लेवल 212 बताया जा रहा है, जो स्वस्थ जीवन के लिए सही नहीं है. बीते दिनों मुजफ्फरपुर का AQI 217 के करीब दर्ज की गई थी. इस तरह से लगातार वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर रहना लोगों के लिए हानिकारक है.

ALSO READ: Bihar News: गुड न्यूज! बिहार में 2000 किमी लंबी सड़क का होगा निर्माण, राज्य सरकार के मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >