Muzaffarpur Weather: सुबह-शाम ठंड का एहसास, कोहरे ने बढ़ाई कनकनी, जानिए आज का वेदर रिपोर्ट

Muzaffarpur Weather: जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह शाम कोहरे की मोटी चादर देखने को मिल रही है. जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Muzaffarpur Weather: मुजफ्फरपुर में अब ठंड का एहसास होने लगा है. सुबह-शाम कनकनी वाली ठंड पड़ रही है. इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. प्रदेश के कई जिलों में जहां सुबह-शाम कोहरे की चादर देखने को मिलती है तो वहीं दूसरी तरफ हवा की गुणवत्ता ने भी लोगों की चिंता बढ़ायी हुई है. वायु प्रदूषण की चपेट में प्रदेश के कई शहर हैं, जिनमें मुजफ्फरपुर भी शामिल है. बीते दिन यानी मंगलवार को भी जिले में वायु गुणवत्ता खराब देखने को मिली. इधर, जिले में ठंड का असर भी लगातार बढ़ता जा रहा है.

सुबह शाम कनकनी वाली ठंड

जिले में सुबह-शाम कनकनी वाली ठंड देखने को मिल रही है. बीते दिन सुबह जिले का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी की मौजूदगी की वजह से धुंध का प्रभाव अधिक दिख रहा है. 

1 दिसंबर तक का मौसम पूर्वानुमान

आज के मौसम का हाल बताएं तो आज सुबह भी जिले में धुंध की मोटी चादर देखने को मिली. जिले के अधिकतर जगहों पर कोहरा छाया रहा. IMD की तरफ से जारी लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक मुजफ्फरपुर जिले में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. साथ ही सुबह शाम धुंध की मोटी चादर देखने को मिल सकती है. वहीं आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 28 नवंबर के तापमान के बारे में बात करें तो इस दिन भी तापमान में कोई भारी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >