मुजफ्फरपुर में राशन कार्ड के लिए लगा विशेष कैंप, एक ही कैंप में जमा हुए 355 आवेदन

मुजफ्फरपुर के बाबा चतुर्भुज नाथ मंदिर परिसर में राशन कार्ड बनाने और संशोधन के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. लाउडस्पीकर से प्रचार के बाद सैकड़ों लोग पहुंचे, जिससे कुल 355 आवेदन जमा हुए.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 41 स्थित बाबा चतुर्भुज नाथ मंदिर परिसर में राशन कार्ड निर्माण और संशोधन को लेकर विशेष शिविर लगाया गया. शिविर में नए राशन कार्ड बनाने और पुराने कार्ड में नाम जोड़ने के लिए कुल 355 आवेदन जमा किए गए. शिविर में सुबह से ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही.

लाउडस्पीकर से प्रचार के बाद शिविर में उमड़ी भीड़

शिविर का आयोजन विकास मित्र विकास कुमार, नव अंकुर और सविता सोशल वेलफेयर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. स्थानीय लोगों को शिविर की जानकारी देने के लिए पिछले चार दिनों से वार्ड क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा था.

प्रचार का असर शिविर के दिन देखने को मिला और सुबह से ही बाबा चतुर्भुज नाथ मंदिर परिसर में राशन कार्ड बनवाने और नाम जुड़वाने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी.

355 आवेदन किए गए जमा

शिविर में नए राशन कार्ड बनाने और पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-ख के तहत कुल 355 आवेदन प्राप्त हुए.

शिविर में अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को फॉर्म भरने में मदद करने के लिए स्थानीय युवाओं ने भी सहयोग किया.

स्थानीय युवाओं ने फॉर्म भरने में की मदद

शिविर के दौरान आलोक कुमार, विकास कुमार झा, सत्यम भारद्वाज और बबली सिंह समेत अन्य स्थानीय युवाओं ने लोगों की मदद की. युवाओं ने आवेदन फॉर्म भरने और शिविर में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया.

इससे आवेदन जमा करने पहुंचे लोगों को काफी सुविधा मिली.

अनुमंडल कार्यालय भेजे जाएंगे सभी आवेदन

वार्ड पार्षद सीमा झा ने बताया कि शिविर में प्राप्त सभी 355 आवेदनों को जल्द ही अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) के कार्यालय में जमा कराया जाएगा. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत राशन कार्ड बनाने और नाम जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर से स्थानीय गरीब और जरूरतमंद परिवारों को प्रखंड या अनुमंडल कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें:मां-बाप ने डेढ़ लाख में नवजात को बेचा, आशा कार्यकर्ता समेत पांच गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >