Muzaffarpur: इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत, महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

मुजफ्फरपुर के जूरन छपरा स्थित निजी नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद हंगामा मच गया. परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जूरन छपरा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मृतका की पहचान सीमा देवी (24) के रूप में हुई है, जो साहेबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है.

डॉक्टर की लापरवाही से हुई मौत- पति


मृतका के पति सुनील कुमार के अनुसार, महिला की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका आरोप है कि डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन देने के बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल के स्टाफ पर ताला लगाकर फरार होने का भी आरोप लगाया गया है. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >