मुजफ्फरपुर में ट्रेन से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

मुजफ्फरपुर में आमगोला गुमटी के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. युवक का शव पटरी पर क्षत-विक्षत हालत में मिला, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो रही है. पुलिस 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखकर पहचान का प्रयास कर रही है.

मुजफ्फरपुर: काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला गुमटी के पास अप लाइन में ट्रेन से गिरकर करीब 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना 84/28 से 84/29 के बीच हुई. हादसे के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलने पर काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

पटरी पर क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

जानकारी के अनुसार, अप लाइन की पटरी पर युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में देखा गया. मृतक का एक पैर कटा हुआ था, जबकि सिर और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था.

प्रारंभिक तौर पर आशंका जतायी जा रही है कि युवक चलती ट्रेन से गिरकर पहिये की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है.

जेब से नहीं मिला पहचान का कोई सामान

मृतक केवल पैंट और शर्ट पहने हुआ था. उसकी जेब से ऐसा कोई सामान या कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके. पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों और थानों से भी जानकारी जुटा रही है.

72 घंटे तक सुरक्षित रखा जायेगा शव

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित शवदाह गृह में रखवा दिया है. काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस के अनुसार, मृतक की तस्वीर आसपास के थानों और सोशल मीडिया ग्रुपों में साझा की गयी है, ताकि उसकी पहचान हो सके.

यदि 72 घंटे के भीतर मृतक की पहचान नहीं हो पाती है, तो पुलिस नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार करायेगी. फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर में मक्का लोडिंग का झांसा देकर ट्रक चालक को पिलायी नशीली फ्रूटी, 17 हजार व दो मोबाइल लूटे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >