27 लाख की हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई

बिहार STF और मुजफ्फरपुर पुलिस ने मिलकर एक बड़े अंतरराज्यीय नशीले पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में 136.35 ग्राम हेरोइन, 5 मोबाइल और 2.54 लाख रुपये नकद के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार हुए हैं.

मुजफ्फरपुर: बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और मुजफ्फरपुर जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नशीले पदार्थ तस्करी गिरोह का खुलासा किया है. संयुक्त टीम ने तुर्की थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 136.35 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 27.20 लाख रुपये है.

कार्रवाई 13 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और मुजफ्फरपुर जिला पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी सूचना मिली थी. इसके बाद संयुक्त टीम ने टर्की थाना क्षेत्र में छापेमारी की. पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

136.35 ग्राम हेरोइन और 5 मोबाइल बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 136.35 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की. पुलिस के अनुसार जब्त हेरोइन की खुले बाजार में अनुमानित कीमत करीब 27,20,000 रुपये है.

इसके अलावा पांच मोबाइल फोन और अवैध कारोबार से जुड़े 2,54,770 रुपये नकद भी जब्त किये गये हैं. बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ टर्की थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

वैशाली और पटना के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार, पिता श्रीकैश्वर राय, ग्राम पुरुषोत्तमपुर जाफराबाद, थाना राघोपुर, जिला वैशाली; प्रकाश कुमार, पिता हरेन्द्र राय, ग्राम परोहा, थाना राघोपुर, जिला वैशाली; रोहित कुमार, पिता ऋषि राय, ग्राम परोहा, थाना राघोपुर, जिला वैशाली; सतिश कुमार, पिता वासुदेव राय, ग्राम परोहा, थाना रुस्तमपुर, जिला वैशाली और काजल देवी, पति अमरजीत कुमार, ग्राम कच्ची दरगाह जेठुली, थाना फतुहा, जिला पटना के रूप में हुई है.

पुलिस ने सभी के खिलाफ टर्की थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

सिलचर और कोटा से खेप मंगाने का पुलिस का दावा

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं. पुलिस के अनुसार यह गिरोह पिछले कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध आपूर्ति के धंधे में संलिप्त रहा है.

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि गिरोह असम के सिलचर और कोटा से हेरोइन की खेप मंगाता था. इसके बाद बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ असम और अन्य राज्यों में इसकी आपूर्ति की जाती थी.

अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाने में जुटी है. साथ ही नशीले पदार्थों की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क के अन्य कनेक्शन की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें

चचेरे भाई को घर लाने निकले थे दो युवक, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >