Muzaffarpur SKMCH OPD Schedule: आज का ओपीडी रोस्टर जारी, जानें सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच में कौन से डॉक्टर बैठेंगे

Muzaffarpur SKMCH OPD Schedule: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच का आज का ओपीडी ड्यूटी रोस्टर जारी. अस्पताल जाने से पहले यहां देखें मेडिसीन, सर्जरी, हड्डी और महिला रोग विभाग के डॉक्टरों की पूरी लिस्ट.

Muzaffarpur SKMCH OPD Schedule: मुजफ्फरपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से बाह्य रोगी विभाग (OPD) का ताजा ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. आज 17 मई को सदर अस्पताल में सुबह और शाम की दोनों पालियों (Shifts) के लिए डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। वहीं, श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) में भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली ओपीडी का नया डॉक्टर शेड्यूल तय हो गया है.

अगर आप आज अस्पताल में इलाज के लिए जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने संबंधित विभाग के डॉक्टरों की यह पूरी लिस्ट जरूर देख लें ताकि अस्पताल में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

1. सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर (ओपीडी रोस्टर)

सुबह की पाली (मॉर्निंग ओपीडी – Morning OPD):

  • मेडिसीन विभाग: डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. जेड रिजवी
  • सर्जरी विभाग: डॉ. अब्दुल
  • हड्डी रोग विभाग: डॉ. जे शेखर, डॉ. अमर
  • मनोरोग विभाग: डॉ. नेहा भारती
  • महिला रोग विभाग: डॉ. विदुषी, डॉ. प्रेरणा
  • नेत्र रोग विभाग: डॉ. वैदेही कुमारी
  • इएनटी (नाक-कान-गला): डॉ. जयप्रकाश
  • डेंटल (दंत रोग): डॉ. रितेश रंजन
  • आयुष विभाग: डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा

शाम की पाली (इवनिंग ओपीडी – Evening OPD):

  • मेडिसीन विभाग: डॉ. चंद्रशेखर
  • सर्जरी विभाग: डॉ. एसके चौधरी
  • हड्डी रोग विभाग: डॉ. पीएन वर्मा
  • मनोरोग विभाग: डॉ. नेहा भारती
  • महिला रोग विभाग: डॉ. रश्मिरेखा, डॉ. सुषमा आलोक
  • नेत्र रोग विभाग: डॉ. प्रीति कुमारी
  • इएनटी (नाक-कान-गला): डॉ. अवनिती
  • डेंटल (दंत रोग): डॉ. शाहिना शौकत
  • आयुष विभाग: डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा

2. एसकेएमसीएच (SKMCH) ओपीडी शेड्यूल (17 मई)

एसकेएमसीएच में स्वास्थ्य सेवाएं सुबह 9:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक लगातार संचालित होंगी। आज अस्पताल में निम्नलिखित यूनिट के डॉक्टर तैनात रहेंगे:

  • मेडिसिन विभाग: यूनिट डॉ. अमित
  • सर्जरी विभाग: यूनिट डॉ. विजय कुमार भारद्वाज
  • हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) विभाग: यूनिट डॉ. अरुण कुमार
  • नेत्र विभाग: यूनिट डॉ. निशांत कुमार
  • ईएनटी (नाक-कान-गला) विभाग: यूनिट डॉ. अमरनाथ प्रसाद

मरीजों के लिए जरूरी सलाह: अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, काउंटर पर अत्यधिक भीड़ और लंबी लाइनों से बचने के लिए मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचकर अपना ओपीडी पुर्जा बनवा लेने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही, पुराने मरीज अपने साथ पिछला प्रिस्क्रिप्शन और जरूरी जांच रिपोर्ट लाना न भूलें, ताकि डॉक्टरों को परामर्श देने में आसानी हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >