Muzaffarpur SKMCH OPD: 22 मई को SKMCH और सदर अस्पताल का ओपीडी रोस्टर जारी, यहाँ देखें लिस्ट

Muzaffarpur SKMCH OPD: मुजफ्फरपुर के SKMCH और सदर अस्पताल में शुक्रवार 22 मई के लिए डॉक्टरों का ओपीडी रोस्टर जारी. घर बैठे जानें दोनों अस्पतालों की शिफ्ट और तैनात डॉक्टरों का पूरा शेड्यूल…

Muzaffarpur SKMCH OPD: मुजफ्फरपुर के दो बड़े अस्पतालों—श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) और सदर अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार, 22 मई के लिए ओपीडी (OPD) का रोस्टर जारी कर दिया है. इलाज के लिए घर से निकलने से पहले मरीज दोनों अस्पतालों के अलग-अलग विभागों में तैनात डॉक्टरों की सूची और समय यहाँ देख सकते हैं.

1. SKMCH मुजफ्फरपुर (ओपीडी समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक)

  • मेडिसिन विभाग: यूनिट डॉ. विजय मरीजों की जांच करेंगे.
  • सर्जरी विभाग: यूनिट डॉ. अवध कुमार उपलब्ध रहेंगे.
  • हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) विभाग: यूनिट डॉ. राकेश कुमार तैनात रहेंगे.
  • नेत्र (Eye) विभाग: यूनिट डॉ. निशांत कुमार मरीजों को देखेंगे.
  • ईएनटी (ENT) विभाग: यूनिट डॉ. जयराम प्रसाद अपनी सेवा देंगे.

2. मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल ओपीडी शेड्यूल

सदर अस्पताल में ओपीडी दो शिफ्टों में संचालित होगी—सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक और शाम 04:00 बजे से 06:00 बजे तक.

विभागसुबह की शिफ्ट (09:00 AM से 02:00 PM)शाम की शिफ्ट (04:00 PM से 06:00 PM)
मेडिसिनडॉ. कुमार सालीन, डॉ. कुमोद कुमार, डॉ. जे प्रकाशडॉ. जे रिजवी
सर्जरीडॉ. प्रभात कुमारडॉ. एस के चौधरी
हड्डी रोग (ऑर्थो)डॉ. पीएच वर्माडॉ. आर एस पंडित
नेत्र (आई)डॉ. एन डी साहु (ओटी-आई के लिए डॉ. वैदेही कुमारी)डॉ. प्रीति कुमारी
महिला रोगडॉ. रश्मि रेखाडॉ. सुप्रिया
ईएनटीडॉ. अभिजीतडॉ. जय प्रकाश
मानसिक रोग (मेंटल)डॉ. गौरव कुमारडॉ. नेहा भारती
डेंटलडॉ. अवनीतिडॉ. जय प्रकाश महतो
आयुषडॉ. प्रमोद कुमारडॉ. प्रमोद कुमार

जरूरी सलाह: दोनों अस्पतालों में मरीजों को ओपीडी में दिखाने के लिए समय पर रजिस्ट्रेशन काउंटर से पर्चा कटवाना अनिवार्य होगा. प्रबंधन ने मरीजों से शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >