रामदयालु गुमटी के पास दर्दनाक हादसा, बाइक फिसलने के बाद भारी वाहन से कुचलकर शिक्षक की मौत

मुजफ्फरपुर में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। रामदयालु गुमटी के पास एक निजी स्कूल शिक्षक की दुखद मौत हो गई, जब उनकी बाइक फिसलने के बाद एक अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गए।

Muzaffarpur News: शहर के सदर थाना अंतर्गत कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के रामदयालु गुमटी के पास शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक निजी स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब बाइक फिसलने के बाद शिक्षक अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गए.

मृतक की पहचान कथैया थाना क्षेत्र के दोस्तियां गांव निवासी 32 वर्षीय कौशल किशोर के रूप में हुई है. वे वर्तमान में चांदनी चौक के पास किराये के मकान में अपनी मां के साथ रहते थे.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार, कौशल किशोर रामदयालु स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक थे. स्कूल के अलावा वे बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे.

शुक्रवार रात वे शेरपुर से ट्यूशन पढ़ाकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रामदयालु गुमटी के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई.

बाइक से गिरते ही भारी वाहन की चपेट में आए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर गिरने के दौरान उसी समय वहां से गुजर रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया. वाहन का पहिया उनके सिर पर चढ़ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

परिवार में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही चांदनी चौक स्थित आवास पर मातम छा गया. वृद्ध मां अपने इकलौते कमाऊ बेटे की मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गईं.

परिजनों ने बताया कि कौशल किशोर मिलनसार स्वभाव के थे और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी. घटना की जानकारी मिलते ही गांव से भी बड़ी संख्या में लोग मुजफ्फरपुर पहुंच गए.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर कच्ची पक्की ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी जब्त कर ली गई है.

दरोगा देवानंद कुमार ने बताया कि अज्ञात भारी वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए रामदयालु गुमटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Chandan

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >