मुजफ्फरपुर में बेखौफ चोरों का आतंक, बैंक से पैसे निकालते ही शख्स की डिग्गी से उड़ाए 2 लाख

मुजफ्फरपुर में एसबीआई बैंक के बाहर एक ग्राहक से दिनदहाड़े 2 लाख रुपये लूट लिए गए. ग्राहक ने पैसे निकालकर स्कूटी की डिग्गी में रखे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा के बाहर शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर लौटे एक ग्राहक की स्कूटी की डिग्गी खोलकर उसमें रखे 2 लाख रुपये नकद, बैंक पासबुक और चेकबुक चोरी कर ली. घटना के बाद बैंक परिसर और आसपास अफरा-तफरी मच गई.

बैंक से बाहर आते ही उड़ गए 2 लाख

पीड़ित की पहचान श्रमजीवी नगर निवासी उमेश कुमार सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने सदर थाना में दिए आवेदन में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह भगवानपुर स्थित SBI शाखा पहुंचे थे. उन्होंने चेक के माध्यम से अपने खाते से 2 लाख रुपये निकाले. इसके बाद रुपये, पासबुक और चेकबुक को स्कूटी की डिग्गी में रख दिया और वाहन को बैंक के एटीएम के पास खड़ा कर किसी जरूरी काम से दोबारा बैंक के अंदर चले गए.

वापस लौटे तो खुली मिली डिग्गी

कुछ देर बाद जब उमेश कुमार सिंह बैंक से बाहर निकले तो उनकी स्कूटी की डिग्गी खुली हुई थी. डिग्गी में रखे 2 लाख रुपये, पासबुक और चेकबुक गायब थे. बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में पूरी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस बैंक परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

दिनदहाड़े बैंक के बाहर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस लोगों से भी अपील कर रही है कि बैंक से बड़ी रकम निकालने के बाद सतर्क रहें और नकदी को वाहन की डिग्गी में छोड़कर न जाएं.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर बंद 2026 LIVE अपडेट: चौक-चौराहों पर भारी पुलिसबल तैनात, बंद किये गए कई स्कूल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >