Muzaffarpur: बैंगरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

मुजफ्फरपुर के बैंगरी में एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. तीज की छुट्टी पर चचेरे भाई को लाने जा रहे थे दोनों. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है.

मुजफ्फरपुर: बंदरा प्रखंड के हत्था थाना क्षेत्र के बैंगरी में रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है. दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात चारपहिया वाहन मौके से फरार हो गया.

मृत युवक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के महमदपुर सूरा नया टोला निवासी रमेश राम के करीब 22 वर्षीय पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल की पहचान उसी गांव के गणि राम के 18 वर्षीय पुत्र मनितोष कुमार के रूप में हुई है.

चचेरे भाई को स्कूल से घर लाने जा रहे थे दोनों

मृतक के बड़े भाई रामकुमार राम ने बताया कि तीज पर्व की छुट्टी होने के कारण शिव कुमार और मनितोष कुमार बाइक से समस्तीपुर जिले के मालिनगर स्कूल जा रहे थे. दोनों वहां से अपने चचेरे भाई को घर लाने के लिए निकले थे. इसी दौरान बैंगरी चौड़ के पास अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गये. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी.

पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनितोष कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया.

अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी पुलिस

हत्था थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है. अज्ञात वाहन की पहचान करने की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें

दिघरा गुमटी चार दिन रात में बंद रहेगा, होगा रेल पथ का मरम्मती कार्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सूर्यमणि कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव प्राप्त है. क्राइम, सामाजिक और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है. अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्यपरक लेखन और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के कारण उन्होंने पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बनाई है. उनकी खबरें पाठकों को सटीक, विश्वसनीय और संतुलित जानकारी प्रदान करती हैं.

 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >