Muzaffarpur Power Cut: मुजफ्फरपुर शहर के निवासियों के लिए बिजली आपूर्ति से जुड़ी एक जरूरी खबर है. शुक्रवार, 15 मई को शहर के कुछ प्रमुख इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली की कटौती की जाएगी. अगर आप माड़ीपुर पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में रहते हैं, तो अपनी पानी और बिजली की जरूरतों को समय रहते पूरा कर लें.
बिजली कटौती का समय और कारण
- कारण: 11 केवी विवि (यूनिवर्सिटी) और 11 केवी इमरजेंसी फीडर में जरूरी मेंटेनेंस (रखरखाव) का कार्य.
- पावर सब स्टेशन: माड़ीपुर पावर सब स्टेशन.
- समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (कुल 2 घंटे).
ये इलाके रहेंगे प्रभावित
इस कटौती के कारण फीडर से जुड़े कई प्रमुख मोहल्लों और वीआईपी इलाकों की बिजली गुल रहेगी. प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की सूची इस प्रकार है:
- शिवपुरी
- जयप्रभा नगर
- राधे-राधे लेन
- आशा सिन्हा एरिया
- रसुलपुर जिलानी
- फैमिली क्वार्टर
- प्रमंडलीय आयुक्त आवास
- चक्कर मैदान रोड और इसके आसपास के इलाके.
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है. मेंटेनेंस का काम पूरा होते ही दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी.
