Muzaffarpur News: रंगदारी देने से इनकार करने पर दवा दुकानदार की बेरहमी से पिटाई, गल्ले से नकदी लूटी

Muzaffarpur News: हॉस्पिटल रोड में दबंगों ने रंगदारी न देने पर एक दवा दुकानदार को बुरी तरह पीटा और पांच हजार रुपये लूट लिए. पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड स्थित एक दवा दुकान में घुसकर बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया. रंगदारी देने से इनकार करने पर बदमाशों ने दवा दुकानदार प्रहलाद कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी और गल्ले में रखे बिक्री के पांच हजार रुपये लूट लिए. घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है, जब दुकानदार अपनी दुकान पर बैठा था. इस संबंध में पीड़ित ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

चार बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर

पीड़ित दुकानदार प्रहलाद कुमार के अनुसार, बरूराज थाना क्षेत्र के बरूराज हाई स्कूल के पास के रहने वाले विकास कुमार, सचिन कुमार, आकाश कुमार और अंकित कुमार अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ चार बाइकों पर सवार होकर आए थे. दुकान में घुसते ही बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और रंगदारी की मांग की. जब दुकानदार ने इसका विरोध किया और कहा कि वह कोई गलत काम नहीं करता तो रंगदारी किस बात की, तब बदमाशों ने हमला बोल दिया.

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

दुकानदार की पिटाई करने के बाद बदमाश गल्ले से पैसे निकालकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल है. मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर से अशोक कुमार पांडे की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >