मुजफ्फरपुर: पत्नी की पिटाई के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान

मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर के पारु से मनीष कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: पारू थाना क्षेत्र के छपरा आस गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से गांव में सनसनी फैल गई.

पत्नी के साथ मारपीट के बाद उठाया कदम

मृतक की पहचान मोहम्मद नईमुद्दीन के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सहिम के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. मृतक की पत्नी कायनात प्रवीण ने बताया कि सहिम ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके सिर में चोट लगी.

उन्होंने कहा कि गांव के एक चिकित्सक से इलाज कराकर जब वह घर लौटीं तो देखा कि उनके पति फांसी के फंदे से लटके हुए हैं.

सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम

घटना की सूचना मिलते ही पारु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >