मुजफ्फरपुर: कांटी में पुलिस का बड़ा एक्शन: रेल गुमटी के पास से हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर की कांटी थाना पुलिस ने रेल गुमटी के पास से एक युवक को देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले की कांटी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कांटी रेल गुमटी के पास से एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. शनिवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने कांटी थाना कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरे मामले का भंडाफोड़ किया.

चल रही थी चेकिंग, पुलिस को देख भागने लगा आरोपी

एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के सख्त निर्देश पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में कांटी रेल गुमटी के पास सघन चेकिंग अभियान चल रहा था. तभी बाइक सवार एक शख्स पर पुलिस की नजर पड़ी, जो पुलिस बल को तैनात देखकर घबरा गया और अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश करने लगा.

मोपेड सवार की तलाशी में कमर से बरामद हुआ देसी कट्टा

वाहन जांच टीम का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष रविकांत पाठक और दरोगा मुकेश कुमार को युवक की गतिविधियों पर गहरा संदेह हुआ. पुलिस बल ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और लूना मोपेड गाड़ी समेत उस व्यक्ति को रोक लिया. जब पुलिस ने उसकी सघन तलाशी ली, तो उसके कमर से एक अवैध देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया.

आरोपी की हुई पहचान, पुलिस कर रही है आगे की पूछताछ

पुलिस की गिरफ्त में आए इस आरोपी की पहचान शेरनाबसतपुर गांव निवासी नूर मोहम्मद के रूप में की गई है. पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नूर मोहम्मद किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था या वह किसी हथियार तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >