Muzaffarpur News: चालक से लूट मामले का एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश तेज

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गरहां में पिकअप चालक को घेरकर मारपीट और सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र में अपराध और दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पिकअप वैन चालक के साथ न केवल गाली-गलौज और मारपीट की गई, बल्कि हथियार के बल पर लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बाजा लेकर लौट रहे चालक को रास्ते में घेरा

जानकारी हाे की गरहां थाना क्षेत्र के सुरयाही गांव निवासी सुनील कुमार सीतामढ़ी जिले से बाजा लेकर पिकअप वैन से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान गरहां–हथौड़ी मुख्य मार्ग पर सनाठी स्कूल के समीप सनाठी निवासी सचिन कुमार अचानक वाहन के सामने आकर खड़ा हो गया. चालक ने किसी दुर्घटना से बचने के लिए तुरंत ब्रेक लगा दिए. वाहन रुकते ही आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया.

भीड़ बुलाकर गले से छीना सोने का हनुमानी

पीड़ित चालक ने बताया कि मारपीट के दौरान ही आरोपी ने फोन कर 15 से 20 अज्ञात लोगों को मौके पर बुला लिया.भीड़ ने चालक को घेर लिया और चाकू का भय दिखाकर डराया-धमकाया. आरोप है कि इसी बीच आरोपियों ने चालक के गले से सोने का हनुमानी छीन लिया. गनीमत रही कि उसी वक्त पुलिस की गश्ती गाड़ी वहां पहुंच गई, जिसे देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

घटना के बाद घायल चालक ने स्थानीय स्तर पर अपना प्राथमिक उपचार कराया और थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.गरहांथानाध्यक्षसेन्टू कुमार ने बताया कि चालक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की गई, जिसमें आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. बुधवार को आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस अब घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

मुजफ्फरपुर से चंद्र भूषण कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >