बारात से लौट रहे 14 लोगों को ट्रक ने कुचला, 4 की मौके पर ही मौत

मुजफ्फरपुर के नडियार गांव में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग जख्मी हैं. यह घटना शुक्रवार की सुबह चार बजे की है. मीनापुर के पानापुर ओपी के नडियार गांव के पास एनएच-28 की है.

पटना. मुजफ्फरपुर के नडियार गांव में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग जख्मी हैं. यह घटना शुक्रवार की सुबह चार बजे की है. मीनापुर के पानापुर ओपी के नडियार गांव के पास एनएच-28 की है. जख्मी को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. मृतकों की डेड बॉडी को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सड़क हादसे में बस और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया है. एएसपी (वेस्ट) सैयद इमरान मसूद के अनुसार बस और ट्रक के बीच हुए जोरदार टक्कर के कारण चार लोगों की मौत हुई है. बस में सवार लोग बरात से अपने घर लौट रहे थे.

एएसपी (वेस्ट) सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गायघाट से मोतीपुर क्षेत्र में बस से बारात आई थी. वे लोग बारात से लौटते वक्त एक होटल में रुक कर टहल रहे थे. इसी क्रम में पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने टहल रहे लोगों को कुचल दिया और इसके बाद बस में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त होकर वहीं पलट गई.

घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी फरार हो गया है. मृतकों और सभी जख्मी लोगों की पहचान कर ली गई है.घटना की सूचना पीड़ित परिवारों को दे दी गई है. मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जख्मी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है. इस घटना के बाद एक लेन में आवागमन बाधित है, जिसे चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है.

मृतकों की सूची

रमेश तिवारी

अभिनव कुमार

मुकुंद कुवर

धर्मेंद्र कुमार

जख्मी की सूची

राहुल कुमार

गोलू कुमार

रितक कुमार

विपुल कुमार

सोनू कुमार

मो. इजाज

नवल सिंह

मोनू कुमार

राम पुकार सिंह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >