Muzaffarpur News: सावधान! लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, कुल आंकड़ा पहुंचा 300 के पार

Muzaffarpur News: जिले में लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. कुल आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया है. शनिवार को कुल सात नए मरीज सामने आए हैं.

Muzaffarpur News: जिले में लगतार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं. एसकेएमसीएच में आयी जांच रिपोर्ट में सात नये डेंगू के मरीज मिले हैं. जिले में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या तीन सौ पार हो गयी है. सात मरीज मिलने के बाद जिले में अब कुल डेंगू मरीजों की संख्या 303 हो गयी है. एसकेएमसीएच के डेंगू वार्ड में अब तक 210 मरीज भर्ती हुए हैं. इनमें से 197 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि 303 मरीज मिल चुके हैं. इनमें से मुशहरी में 97, शहरी क्षेत्र में 23 व मीनापुर में 56 मरीज मिले हैं. बाकी ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज हैं. 

ये हैं डेंगू के प्रमुख लक्षण

डेंगू के मरीजों में तेज बुखार, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, सिर में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसके अलावा आंखों मे दर्द, जी मिचलाना और उल्टी होना जैसे लक्षण भी दिखते हैं। गंभीर मामलों में नाक, मुंह व मसूड़ों से खून आना व स्किन पर चकत्ता उभरने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कैसे फैलता है डेंगू

बता दें, डेंगू लोगों में एडीज प्रजाति की मादा मच्छरों के काटने से फैलता है। कभी-कभी टाइगर मच्छर यानी एडीज एल्बोपिक्टस के काटने से भी यह बीमारी फैलती है। जब एडीज प्रजाति का मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति को काटता है और उसके बाद वह स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, जिससे वह भी संक्रमित हो जाता है। बता दें, यह वायरस गर्भवती महिला से उसके शिशु में या रक्तदान के माध्यम से भी फैल सकता है।

ऐसे करें बचाव

एडीज मच्छर जमे हुए पानी में पनपता है। ऐसे में घर के कूलर, पानी टंकी, चिड़ियो के लिए बर्तन में रखे गए पानी, फ्रिज के ट्रे और पौधों के गमलों में पानी को अधिक समय तक पानी न जमा होने दें। उसे हमेशा बदलते रहें।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >