Muzaffarpur News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Muzaffarpur News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक नाइट ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान हादसा हुआ.

Muzaffarpur News: जिले में तेज रफ्तार में जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक की पहचान पताही गांव के रहने वाले राकेश कुमार झा के रूप में की गई है. राकेश सरैयागंज के साह टी कंपनी में सुपरवाइजर हैं. उनकी देर रात की ड्यूटी थी. नाइट ड्यूटी समाप्त कर वे अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे राकेश की मौत मौके पर ही हो गई. ट्रैक्टर की ट्रॉली में मृतक की बाइक और वह दोनों फंस गए. चालक ने ट्रॉली को अलग किया और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. पूरी घटना सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक फ्लाई ओवर की है. 

ड्यूटी कर लौट रहा था मृतक

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. घटनास्थल पर मौजूद मोहम्मद नौशाद ने बताया कि ड्यूटी कर लौट रहे पताही के राकेश कुमार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिनसे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है.  

सदर थान सब इंस्पेक्टर का बयान

वहीं सदर थाना के सब इंस्पेक्टर चंद्र शेखर राजा ने बताया कि एक बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंद दिया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक की पहचान पताही के रहने वाले राकेश कुमार झा के रूप में की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है. टक्कर लगने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >