Muzaffarpur News: विदेशी पिस्टल के साथ शार्प शूटर गिरफ्तार, पूर्व मेयर की हत्या का है आरोप

Muzaffarpur News: जिला पुलिस ने 74 कारतूस के साथ एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। शूटर पर पूर्व मेयर की हत्या का आरोप है। वाहन चेकिंग के दौरान शूटर को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

Muzaffarpur News: गोविंद कुमार शर्मा को चैक रिपब्लिक निर्मित सीजेड पिस्टल व 9 एमएम की 74 कारतूस के साथ पकड़ा गया है. मुशहरी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को सुबह द्वारका नगर पावर ग्रिड के पास वाहन चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा, गोविंद पटना से ऑनलाइन कार बुक कर मनिवारी थाना क्षेत्र के सिलीत गजपति स्थित अपने घर लौट रहा था. पुलिस ने बीआर 21 एबी 6381 नंबर की कार जब्त कर उसके चालक नीतीश कुमार को भी गिरफ्तार किया है, नीतीश शिवहर जिले के तरियानी थाना के जगदीशपुर कोटिया गांव का रहने वाला है. गोविंद इसी गाड़ी से आ रहा था. एसएसपी राकेश कुमार, ग्रामीण एसपी विद्या सागर समेत जिला पुलिस सभी वरीय अधिकारियों ने गोविंद से पूछताछ की है. 

मामले को लेकर एसपी का बयान

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि शुक्रवार को सुबह वाहन चेकिंग हो रही थी. मुशहरी थानेदार रंजीत गुप्ता व तेज प्रकाश सिंह इसका नेतृत्व कर रहे थे. इस दौरान औरा कार रोकी गयी कार की चेकिंग के दौरान उसमें सवार गोबिंद कुमार शर्मा गाड़ी से उतरकर भागने पुलिसकर्मियों ने उसको खदेड़ लगा कर पकड़ लिया. उसकी तलाशी ली गयी, तो लोडेड चेक रिपब्लिक निर्मित सीजेड पिस्टल बरामद हुई. इसमें 9 एमएम की कारतूस लगती है. इसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है, मुशहरी थाने में गोबिंद कुमार शर्मा व चालक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस उसको कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद में जुटी है. 

पूर्व मेयर की हत्या का है आरोप

गिरफ्तार शूटर के खिलाफ पूर्व मेयर समीर कुमार और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके तीन बॉडी गार्ड की हत्या का आरोप है. 2018 में पूर्व मेयर की हत्या हुई थी. वहीं 2023 में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई थी. शहर के अलग-अलग थानों में शूटर के खिलाफ हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >