Muzaffarpur News: लद्दाख में तैनात मुजफ्फरपुर के एयरफोर्स जवान की दर्दनाक मौत, रेस्ट रूम में आग लगने से बुरी तरह जले

Muzaffarpur News: जिले के कटर ब्लॉक के जजुआर पश्चिमी गाँव के रहने वाले रवि कुमार ठाकुर लद्दाख एयरफोर्स की 21 विंग में तैनात थे. बीते शनिवार की रात रेस्ट रूम में आराम करने के दौरान आग लग गई, जिसमें वह बुरी तरह जल गए. उनके शव की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था.

Muzaffarpur News: लद्दाख एयरफोर्स की 21 विंग में शामिल मुजफ्फरपुर के लाल रवि कुमार ठाकुर बीती रात ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. रेस्ट रूम में आग लगने से जवान रवि की दर्दनाक मौत हो गई. मुजफ्फरपुर के कटरा ब्लॉक के जजुआर पश्चिमी गाँव के रहने वाले रवि कुमार ठाकुर लद्दाख में तैनात थे. जानकारी के अनुसार, 7 दिसंबर की रात रेस्ट रूम में रवि आराम कर रहे थे. इसी दौरान रेस्ट रूम में आग लग गई, जिसमे रवि की दर्दनाक मौत हो गई. 

अंतिम दर्शन के लिए लाया गया पैतृक गांव

शहीद रवि इतना ज्यादा जल चुके थे कि उनकी पहचान तक कर पाना मुश्किल हो रहा था. लेकिन, पोस्टिंग के दौरान लिए गए साक्ष्यों से उनकी शिनाख्त हुई. रवि की मौत के बाद परिवार और उनके पैतृक गांव जजुआर में मातम छा गया है. मृतक जवान रवि कुमार ठाकुर के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव लाया गया. जवान के अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को दरभंगा के सिमरिया घाट पर राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया. 

ALSO READ: Muzaffarpur News: छिन्नमस्तिका देवी मंदिर की एक ईंट भी इधर-उधर हुई तो खुदकुशी कर लूंगा, मंदिर के पुजारी ने दी खुली चेतावनी

मंदिर के पुजारी ने दी खुली चेतावनी

इधर, जिले के कांटी नगर परिषद स्थित शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका देवी मंदिर के पुजारी ने एनएचएआइ को खुली चेतावनी दी है. दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआइ मंदिर के ठीक सामने से गुजरने वाली एनएच पर अंडरपास बनाने की योजना पास कर चुकी है. अंडरपास निर्माण का काम अब शुरू होने वाला है, जिसको लेकर अतिक्रमण खाली कराया जा रहा है. इस प्रक्रिया का मंदिर के प्रधान पुजारी और संस्थापक विरोध कर रहे हैं. मंदिर के पुजारी आनंद प्रियदर्शी ने कहा कि अगर मंदिर के हित में निर्णय नहीं हुआ और इसका एक ईंट भी इधर से उधर हुआ तो मैं खुदकुशी कर लूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >