Muzaffarpur News: सर्द-गर्म के कारण बढ़ी मरीजों की संख्या, डॉक्टर ने दी गर्म कपड़े पहनने की सलाह

Muzaffarpur News: जिले में सर्द-गर्म की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर ने सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। साथ ही ठंडा और फ्रिज का सामान न खाने की भी सलाह दी है।

Muzaffarpur News: अक्टूबर के महीने में जिले में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। ऐसे में लोग भी अधिक बीमार हो रहे हैं। बदलते मौसम की वजह से लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार आदि की समस्या हो रही है। बीते दो तीन दिनों से मौसमी बीमारी की वजह से करीब तीन सौ से चार सौ मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या बढ़ा दी गई है। बता दें, इस प्रकार की मौसमी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को दवा के साथ एंटीबायोटिक भी दी जा रही है। वहीं सदर अस्पताल के अधीक्षक बीएस झा ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से इतनी अधिक संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। 

फ्रिज का सामान खाने से बचें

सदर अस्पताल के अधीक्षक के अनुसार, पहले मरीजों की संख्या दो सौ से 250 थी, अब यह बढ़ कर तीन सौ से चार सौ हो गई है। अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा भी चालू है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर बहुत ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। इसको लेकर सदर अस्पतल में पर्याप्त डॉक्टर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अगर किसी भी तरह की मौसमी बीमारी जैसे सर्दी-खांसी, बुखार या दम फूलने की समस्या आती है तो इसके लिए अस्पताल में इलाज उपलब्ध है और दवा भी पर्याप्त मात्रा में है। वहीं उन्होंने कहा कि इस तरह की समस्याओं से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें। इस मौसम में फ्रिज का सामान या ठंडा चिज खाने से बचें। शाम और सुबह से समय में गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दें। 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >