Muzaffarpur News: सदर अस्पताल में आज से नया रोस्टर लागू, MCH में 24 घंटे मिलेंगे डॉक्टर

Muzaffarpur News: जिले के सदर अस्पताल में आज से नया रोस्टर लागू हो गया है. डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को नए टाइमटेबल के अनुसार ड्यूटी पर उपस्थित रहना होगा. लगातार कुछ दिनों से अस्पताल में अनियमितता को लेकर शिकायत मिल रही थी.

Muzaffarpur News: जिले के सदर अस्पताल में डॉक्टरों की लगातार अनुपस्थिति की शिकायत मिल रही थी. इसकी वजह से मरीजों का सही तरीके से इलाज न होने की शिकायत मिल रही थी. इसके बाद डीएम के निर्देश पर आज से अस्पताल में नई ड्यूटी रोस्टर लागू कर दी जायेगी. हालांकि, इसमें पहले से लागू किये रोस्टर से थोड़ा सा ही चेंज किया गया है. सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने बताया कि जिन डॉक्टरों की ड्यूटी दूसरे जगह पर हो गयी है या लंबी छुट्टी में चले गये हैं, उनके जगह पर संशोधित रोस्टर बनाया गया है. सभी को रोस्टर के अनुसार ओपीडी और अन्य ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है. 

24 घंटे एमसीएच में मिलेंगे डॉक्टर

सीएस ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्था में काफी सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है. नए रोस्टर के अनुसार, अब डॉक्टरों को अपनी ड्यूटी पर आने से पहले और जाने बाद हाजिरी बनानी हैं. इसके साथ ही ऑनलाइन इलाज की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है. अब 1500 से 1700 मरीज ओपीडी में मरीज आ रहे हैं. इसे 2000 से अधिक पर ले जाने का टारगेट है. उन्होंने कहा कि मरीजों को सही इलाज समेत अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं मिले, इसके लिए प्रयास जारी है. एमसीएच की काफी खराब स्थिति थी. अब 24 घंटे वहां एक डॉक्टर उपस्थित मिलेंगे. दवा, जांच आदि की भी सभी प्रकार की व्यवस्था अस्पताल में उपलब्ध रहेगी.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

17 दिसंबर को 6 डॉक्टरों का वेतन रुका

बीते 17 दिसंबर को जिले के सदर अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ सीएस ने कड़ा एक्शन लिया. 6 डॉक्टरों का वेतन रोक दिया गया है. साथ ही सभी को शो कॉज नोटिस जारी किया गया. दरअसल, रोस्टर के अनुसार देखा जाए तो सदर अस्पताल के सभी विभागों में चिकित्सक तैनात हैं. लेकिन कई विभागों में मरीज के पहुंचने पर चिकित्सक नहीं मिलते हैं. इसकी शिकायत हमेशा मरीज व उनके परिजन अधीक्षक, सिविल सर्जन से करते रहते हैं. खासकर, रात में डॉक्टर के गायब रहने पर मरीज को निजी अस्पताल जाना पड़ता है. लगातार शिकायत मिलने के बाद सीएस डॉ अजय कुमार ने ओपीडी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान छह चिकित्सक गायब मिले. सभी चिकित्सकों का वेतन रोक दिया गया है. वहीं सभी से शोकॉज मांगा है.

ALSO READ: CM Nitish Pragati Yatra: आज से शुरू हो रही सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा, ‘बापू’ की कर्मभूमि में पहला दिन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >