मुजफ्फरपुर को एक और बड़ी सौगात! 13.67 करोड़ की लागत से तैयार होगा न्यू आम्रपाली ऑडिटोरियम

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर को सरकार ने एक और बड़ी सौगात दी है. शहर के बीचो-बीच स्थित आम्रपाली ऑडिटोरियम को नए सिरे से बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. ऑडिटोरियम के पुनर्निर्माण में करीब 13.67 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की प्रक्रिया जारी है. इसी क्रम में घिरनी पोखर के सौंदर्यीकरण के बाद, शहर को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है. मिठनपुरा स्थित जुब्बा सहनी पार्क के पास बने आम्रपाली ऑडिटोरियम का नये सिरे से निर्माण होगा. राज्य सरकार ने इसके लिए 13.67 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी गई है. इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए नगर विकास और आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष के अंत में सब्सिडी के रूप में एक करोड़ रुपये आवंटित किये हैं. अब नगर निगम तेजी से ऑडिटोरियम के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा. नये सिरे से निर्माण होने वाले आम्रपाली ऑडिटोरियम में 750-800 लोगों के बैठने की क्षमता होगी और यह सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. यह पूरी तरह से एयर कंडिशन्ड होगा और इसमें नये ऑडियो-विजुअल सिस्टम, आरामदायक सीटें और अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी. 

शहर में एक आधुनिक ऑडिटोरियम की कमी थी

आम्रपाली ऑडिटोरियम का पुनर्निर्माण जिले के लिए एक महत्वपूर्ण विकास है. लंबे समय से, शहर में एक आधुनिक और सुसज्जित ऑडिटोरियम की कमी थी, जिससे बड़े कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन करना मुश्किल हो गया था. यह नया ऑडिटोरियम न केवल सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा, बल्कि शहर में अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए भी मददगार साबित होगा. 

मंत्री ने पूरा किया अपना वादा 

तत्कालीन मंत्री नितिन नवीन ने अपने मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान महापौर निर्मला साहू और नगर आयुक्त विक्रम विरकर के अनुरोध पर ऑडिटोरियम के पुनर्निर्माण और घिरनी पोखर के सौंदर्यीकरण का वादा किया था. अब सरकार ने दोनों परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, जो मुजफ्फरपुर के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. बता दें, ये दोनों प्रोजेक्ट काफी समय से लंबित था.

ALSO READ: इंसान बना हैवान! नाबालिग के साथ 10 लोगों ने की दरिंदगी, नग्न अवस्था में पड़ी मिली पीड़िता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >