मुजफ्फरपुर ओपीडी: SKMCH और सदर अस्पताल का शेड्यूल जारी, जानें आज किस शिफ्ट में बैठेंगे डॉक्टर.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच (SKMCH) और सदर अस्पताल का 7 मई का ओपीडी रोस्टर जारी हो गया है. मरीज अपनी सुविधा के लिए मेडिसिन, सर्जरी और अन्य विभागों के डॉक्टरों की लिस्ट और शिफ्ट टाइमिंग यहां चेक करें...

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर और इसके आसपास के इलाकों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी खबर है. मरीजों की सुविधा और अस्पताल में लगने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए 7 मई (गुरुवार) का ओपीडी (OPD) ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) और सदर अस्पताल प्रबंधन ने अलग-अलग विभागों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची जारी की है. अगर आप भी आज अस्पताल जाने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले यह टाइमिंग और डॉक्टरों की लिस्ट जरूर देख लें, ताकि आपको भटकना न पड़े.

एसकेएमसीएच (SKMCH) ओपीडी शेड्यूल (7 मई):

SKMCH में ओपीडी सेवाएं सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निरंतर संचालित होंगी. आज विभिन्न यूनिट्स में निम्नलिखित डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे:

मेडिसिन विभाग: यूनिट डॉ. सतीश कुमार
सर्जरी विभाग: यूनिट डॉ. हेमंत कुमार दास
हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) विभाग: यूनिट डॉ. अरुण कुमार
ईएनटी (नाक-कान-गला): यूनिट डॉ. अमरनाथ प्रसाद

सदर अस्पताल ओपीडी शेड्यूल (7 मई, गुरुवार):

सदर अस्पताल में ओपीडी दो शिफ्टों में चलेगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.

ओर्थो (हड्डी): सुबह- डॉ जे शंकर, शाम- डॉ पीएन वर्मा
सर्जरी: सुबह- डॉ एस के चौधरी, शाम- डॉ अवनीश कुमार
मेंटल (मनोरोग): सुबह- डॉ नेहा कुमारी, शाम- डॉ नेहा भारती
मेडिसिन: सुबह- डॉ जे रिजवी, डॉ कुमोद कुमार, डॉ जे प्रकाश, शाम- डॉ अनिल कुमार
आई (नेत्र): सुबह- डॉ प्रीति कुमारी, शाम- डॉ वैदेही कुमारी
ओटी (आई): सुबह- डॉ एन डी साहू
इएनटी: सुबह- डॉ अभिजीत, शाम- डॉ जय प्रकाश
डेंटल (दांत): सुबह- डॉ शाहीना शौकत, शाम- डॉ शाहीना शौकत
महिला रोग: सुबह- डॉ रश्मि रेखा, शाम- डॉ सुप्रिया
आयुष: सुबह- डॉ प्रमोद कुमार, शाम- डॉ प्रमोद कुमार

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे अपनी शिफ्ट के अनुसार ही अस्पताल आएं और समय पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें. पुरानी मेडिकल पर्ची और जरूरी दस्तावेज साथ लाना न भूलें, जिससे डॉक्टरों को इलाज में आसानी हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Aaruni Thakur is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >