मुजफ्फरपुर में आज 3 घंटे गुल रहेगी बिजली, घर से निकलने से पहले देख लें प्रभावित इलाकों की लिस्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में हाइटेंशन पोल शिफ्टिंग के कारण आज 3 घंटे बिजली गुल रहेगी. सुबह 11 से 2 बजे तक जेल फीडर के सोडा गोदाम, चर्च रोड, माली घाट, सेंट्रल जेल और जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज समेत अन्य इलाकों में शटडाउन रहेगा. पढ़ें पूरी खबर...

Muzaffarpur Power Cut: शहरवासियों के लिए एक जरूरी खबर है. हाइटेंशन लाइन के बिजली पोल शिफ्टिंग कार्य के चलते आज 06 मई सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान जेल 2 फीडर से जुड़े इलाकों में शटडाउन रहेगा.


ये इलाके रहेंगे प्रभावित:

सोडा गोदाम
चर्च रोड
माली घाट
कावेरी गैस एजेंसी
फैज कॉलोनी
सेंट्रल जेल
पानी टंकी जेल रोड
जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज और आसपास के इलाके

जरूरी काम पहले निपटा लेने की अपील

बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते पानी और बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम निपटा लें ताकि परेशानी से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Aaruni Thakur is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >