घटना का लाइव वीडियो देखिए
मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक पास एक पेट्रोल पंप के सामने लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. गुरुवार की शाम 5.47 बजे बाइक सवार एक व्यक्ति को ओवरटेक करने के क्रम दूसरे बाइक सवार ने ठोकर मार दी, जिससे वह सड़क पर काफी दूर घसीटता गया. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने फौरन उसे उठा कर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. चार दिन पूर्व भी पंप के सामने बाइक और ऑटो के बीच आमने सामने की टक्कर हो गयी थी, जिसमें कई लोग जख्मी हो गये थे.
