Muzaffarpur News: मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र का नदी में तैरता मिला शव, मची सनसनी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर की गंडक नदी में दिल्ली में रहकर नीट की तैयारी करने वाले 18 वर्षीय छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पिता को कैंसर होने की पुष्टि के बाद से छात्र मानसिक तनाव में था.पढ़ें पूरी खबर...

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. नजीरपुर प्रभात कॉलोनी में रहने वाले 18 वर्षीय नीट (NEET) छात्र आदर्श राज का शव शनिवार की शाम गंडक नदी में तैरता हुआ मिला. नदी में शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इस घटना के बाद से छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया है.

दिल्ली में रहकर करता था तैयारी, पिता की बीमारी से परेशान था छात्र

मृतक आदर्श राज मूल रूप से शिवहर जिले का रहने वाला था, लेकिन उसका परिवार फिलहाल अहियापुर के नजीरपुर प्रभात कॉलोनी में रह रहा था. परिजनों के मुताबिक आदर्श दिल्ली में रहकर मेडिकल (नीट) की तैयारी कर रहा था. हाल ही में घर में आई एक गंभीर संकट के कारण वह वापस लौटा था. मृतक के चाचा ब्रजेश कुमार ने बताया कि बीते 18 मई को आदर्श के पिता को कैंसर होने की पुष्टि हुई थी. इस खबर के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में था और सभी लोग दिल्ली से अहियापुर लौट आए थे.

कल शाम से लापता था छात्र, पुलिस जांच में जुटी

परिजनों ने बताया कि पिता की बीमारी से परेशान आदर्श राज कल देर शाम से ही अचानक लापता हो गया था. काफी खोजबीन के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो इसकी सूचना अहियापुर थाना पुलिस को दी गई थी. शनिवार शाम स्थानीय लोगों ने गंडक नदी में एक शव को उपलाते देखा और पुलिस को सूचित किया, जिसकी पहचान आदर्श के रूप में हुई. अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया है. पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >