Muzaffarpur News: मॉडल अस्पताल में सर्वर फेल: पर्ची के लिए घंटों तड़पे मरीज, मची अफरा-तफरी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मॉडल अस्पताल में मंगलवार को सर्वर डाउन होने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं. पर्ची न कटने और इलाज न मिलने से नाराज मरीजों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. तकनीकी टीम सर्वर बहाली में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: उत्तर बिहार के प्रतिष्ठित मॉडल अस्पताल में मंगलवार की सुबह स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई. ओपीडी सेवा शुरू होते ही तकनीकी खराबी के कारण अस्पताल का सर्वर डाउन हो गया. सर्वर फेल होने का असर ऐसा पड़ा कि पर्ची कटवाने से लेकर डॉक्टरों के परामर्श और लैब जांच तक के सभी डिजिटल काम पूरी तरह ठप हो गए. इस अव्यवस्था के कारण इलाज कराने पहुंचे सैकड़ों मरीजों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया.

घंटों कतार में खड़े रहे बुजुर्ग और गंभीर मरीज

अस्पताल में सुबह 8 बजे से ही ओपीडी के बाहर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. सर्वर डाउन होने की वजह से घंटों बीत जाने के बाद भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी. चिलचिलाती धूप और उमस के बीच दूर-दराज से आए गंभीर मरीज और बुजुर्ग बिना इलाज के इंतजार करने को मजबूर दिखे. मरीजों का आरोप है कि वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. हंगामे के कारण ओपीडी के बाहर स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी रही.

तकनीकी टीम को दी गई सूचना: प्रबंधक

अस्पताल में मची अफरा-तफरी के बीच अस्पताल प्रबंधक प्रवीन कुमार ने बताया कि सर्वर में आई तकनीकी खराबी की जानकारी वरीय अधिकारियों और तकनीकी टीम को दे दी गई है. सर्वर को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास युद्ध स्तर पर जारी हैं. प्रबंधक ने मरीजों से शांति बनाए रखने की अपील की है. हालांकि, ओपीडी और जांच सेवा बंद होने से मरीज और उनके परिजन अस्पताल प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं. दोपहर तक सर्वर ठीक नहीं होने से कई मरीज बिना इलाज कराए ही घर लौटने को विवश दिखे.

मुजफ्फरपुर से कुमार दीपू की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >