Muzaffarpur News: दिल्ली से दरभंगा जा रहा 500 लीटर कोडीन कफ सिरप जब्त, ट्रक समेत चालक-खलासी गिरफ्तार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर की अहियापुर पुलिस ने संगमघाट के पास एक ट्रक से 500 लीटर प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद किया है. दिल्ली से दरभंगा जा रही इस खेप के साथ चालक और खलासी गिरफ्तार हुए हैं, जिनसे पूछताछ जारी है.पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले की अहियापुर थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने संगमघाट के समीप घेराबंदी कर एक ट्रक से 500 लीटर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक और खलासी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चालक कालू और खलासी संदीप कुमार के रूप में हुई है, जिनसे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है.

दिल्ली से दरभंगा जा रही थी कफ सिरप की खेप

अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले कफ सिरप की एक बड़ी खेप हाईवे के रास्ते गुजरने वाली है. सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया गया.संगमघाट के पास जब पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी गहन तलाशी ली, तो गाड़ी के भीतर छुपाकर रखा गया भारी मात्रा में कोडीन कफ सिरप बरामद हुआ. शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कफ सिरप की यह खेप दिल्ली से दरभंगा ले जाई जा रही थी.

सिंडिकेट से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश तेज

पुलिस इस अवैध कारोबार के पीछे छिपे पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है. गिरफ्तार चालक और खलासी से मिले सुरागों के आधार पर इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य बड़े कारोबारियों और स्थानीय लाइनर का पता लगाया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट के मुख्य सरगना को भी दबोच लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >