Muzaffarpur News: स्क्रीन टाइम और इंटरनेट का उपयोग कम करने की सलाह, इंटरनेट दिवस पर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Muzaffarpur News: जिले के आनंद प्रेप पब्लिक स्कूल में प्रभात खबर ने इंटरनेट दिवस के मौके पर जन जागरूकता अभियान चलाया. इसके तहत छात्रों को इंटरनेट के लाभ और दुष्परिणाम के बारे में अवगत कराया गया. बच्चों को यह सलाह दी गई कि वे स्क्रीन टाइम कम करें साथ ही इंटरनेट का उपयोग कम करें. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: प्रभात खबर ने साइबर अपराध के खिलाफ जन आंदोलन के तहत मंगलवार को चक्कर चौक स्थित आनंद प्रेप पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सुरक्षित इंटरनेट दिवस के मौके पर यहां छात्र-छात्राओं को इंटरनेट के सही उपयोग की जानकारी दी गयी. विषय प्रवेश प्रभात खबर के स्थानीय संपादक पवन प्रत्यय ने कराया. उन्हाेंने इन दिनों साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया और इंटरनेट के अधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह दी. छात्रों को बताया गया कि वे मोबाइल गेम से दूरी बनायें. अगर न्यूज या मनोरंजन के लिए भी इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो स्क्रीन टाइम कम करें और पढ़ाई पर ध्यान दें. मोबाइल और इंटरनेट के उपयोग से पढ़ाई बाधित होगी और जीवन में लक्ष्य प्राप्त नहीं हो सकेगा. इंटरनेट के उपयोग की जगह मनोरंजन के लिए खेलने या अपनी रुचि के अनुसार कला की किसी विधा को अपनाएं. मोबाइल का उपयोग किसी का फोन आये तो सिर्फ बात करने के लिए करें. अगर पढ़ाई के लिए उपयोग करते हैं तो उसकी भी सीमा होनी चाहिए़.

छात्रों का सोशल लाइफ नहीं होता 

स्कूल के निदेशक रंधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि छात्रों का सोशल लाइफ नहीं होता. वे सोशल मीडिया में अपना समय बर्बाद नहीं करें. इंटरनेट के उपयोग से पढ़ाई करना धोखा देना है. किताबों से अच्छा मित्र और शिक्षक जैसा गुरु कोई नहीं होता. आपको अपने माता-पिता के मोबाइल का उपयोग करने की जरूरत नहीं है. गूगल की मदद से पढ़ाई करेंगे तो पुल से नीचे गिरेंगे. जिस तरह 18 साल से पहले ड्राइविंग लाइसेंस की स्वीकृति नही है, उसी तरह स्मार्ट फोन के लिए भी उम्र सीमा होनी चाहिए़. यह आपको कॅरियर से भटका देगा. सोशल साइट्स का इस्तेमाल मीठा जहर की तरह है, जो धीरे-धीरे आपको लक्ष्य से दूर कर देगा और एक दिन आप कहीं के नहीं रहेंगे. छात्र-छात्राएं इसकी हानियों को समझे और यह संकल्प ले कि हम स्मार्ट फोन में इंटरनेट का उपयोग नहीं करेंगे. अगर पढ़ाई में कोई समस्या हो तो अपने माता-पिता या शिक्षकों से समझेंगे. कार्यक्रम के अंत में छात्र आनंद स्वामी ने गाना प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरी. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

साइबर अपराध से अवगत हुए छात्र

आनंद प्रेप पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजू कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों से परिचित हुए हैं. इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम नियमित अंतराल पर चलना चाहिए़. छात्रों को प्रोत्साहित करना चाहिए कि वे मोबाइल में अपना समय बर्बाद नहीं करें, बल्कि पढ़ाई कर अपने मंजिल की ओर अग्रसर हों. प्रभात खबर ने बहुत अच्छी पहल की है. इससे छात्र काफी लाभान्वित हुए हैं.

ALSO READ: Bihar News: सीएम नीतीश ने बिहार को दी पुलों की सौगात, 1500 करोड़ की लागत से कई जिलों में बनेंगे नए पुल और आरओबी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >