Muzaffarpur News: भनक लगते ही भागा तस्कर, मौके से 40 लीटर विदेशी शराब बरामद

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बेरई गांव में सोमवार रात पुलिस ने छापेमारी कर अनिल प्रसाद सिंह के घर से 40.710 लीटर विदेशी शराब जब्त की. थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने दर्ज की प्राथमिकी.जानिए खबर विस्तार से…

मुजफ्फरपुर हथौड़ी से प्रभात रंजन की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: जिला अंतर्गत हथौड़ी थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार (08 जून 2026) की देर रात बेरई गांव में घेराबंदी कर एक घर में छापेमारी की. इस दौरान मौके से विभिन्न ब्रांडों की भारी मात्रा में विदेशी (अंग्रेजी) शराब बरामद की गई है. इस मामले में धंधेबाज के खिलाफ मद्यनिषेध कानून के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष ने की छापेमारी

हथौड़ी के थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि बेरई गांव का निवासी अनिल प्रसाद सिंह बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार कर रहा है. इनपुट था कि उसने आगामी दिनों में स्थानीय स्तर पर खपाने के उद्देश्य से अपने घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी हुई है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई की और देर रात ही अनिल प्रसाद सिंह के आवासीय ठिकाने पर धावा बोल दिया.

फरार कारोबारी के नेटवर्क को खंगाल रही है पुलिस

पुलिस टीम ने जब धंधेबाज के घर और परिसर की तलाशी ली, तो वहां गुप्त जगहों पर छिपाकर रखी गईं विभिन्न ब्रांडों की कुल 40.710 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही मुख्य शराब कारोबारी अनिल प्रसाद सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा.

पुलिस टीम कर रही है छापेमारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. इसके साथ ही, पुलिस उसके पूरे सिंडिकेट और स्थानीय नेटवर्क को भी खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >