Muzaffarpur News: औराई वालों के लिए खुशखबरी, बागमती नदी पर बनेगा पुल, शहर से कम हो जाएगी दूरी

Muzaffarpur News: हथौड़ औराई एवं बागमती नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण को लेकर राज्य कैबिनेट ने गुरुवार को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. अब औराई के लोगों को मुजफ्फरपुर जाने के लिए 52 किलोमीटर की जगह महज 28 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला से औराई प्रखंड की दूरी कम करने को लेकर बहुप्रतीक्षित रहा हथौड़ औराई एवं बागमती नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण को लेकर राज्य कैबिनेट ने गुरुवार को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. स्वीकृति मिलने के उपरांत गुरुवार का दिन औराई के इतिहास के लिए स्वर्णिम दिन रहा. प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के उपरांत अब औराई के लोगों को मुजफ्फरपुर जाने के लिए 52 किलोमीटर के स्थान पर महज 28 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी. राज्य कैबिनेट ने गरहां एनएच 57 हथौड़ी- अतरार- बभनगावां- औराई 21.30 किलोमीटर व बागमती नदी पर अतरार से लेकर बभनगावां तक 3.35 किमी उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कार्य के लिये आठ सौ चौदह करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. 

लोगों का प्रखंड मुख्यालय पहुंचना होगा आसान

इस बहुप्रतीक्षित सड़क व पुल की स्वीकृति मिलते ही गुरुवार को क्षेत्र में हर्ष की लहर है. सड़क व पुल के निर्माण को लेकर औराई के लोगों ने लंबे समय तक संघर्ष किया है. बागमती नदी पर अतरार से बभनगावां तक पुल निर्माण न होने से औराई प्रखंड के करीब एक दर्जन पंचायत के लोगों को प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के लिए वर्तमान में 35 से 40 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है, जो कि अब महज 6 से 7 किलोमीटर की यात्रा कर प्रखंड मुख्यालय पहुंच सकेंगे. वहीं अब औराई प्रखंड समेत सीतामढ़ी व दरभंगा जिला के लोगों को भी मुजफ्फरपुर जाना सुगम हो जायेगा.

यह भी पढ़ें: हाईटेंशन तार से झुलसे 3 मजदूर, पोल से सटकर कर रहे थे आराम, एक की मौत

विधायक ने जताई खुशी

प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद विधायक रामसूरत कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर इसे औराई की जनता की जीत बताते हुए अपना वादा पूरा करने की बात कही. उन्होंने कहा कि इस सड़क व पुल का निर्माण कराना हमारे लिए चुनौती था, जिसे हमने जनता के हित में कर दिखाया है. उन्होंने इसके लिये राज्य सरकार को विकास वाली सरकार बताते हुए औराई विधानसभा के लोगों का सपना पूरा होने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >