Muzaffarpur News: संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ युवती का शव, परिजन घर से फरार

Muzaffarpur News: जिले के औराई थानाक्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया है. युवती के परिजन घर में ताला लगाकर फरार हैं. बताया जा रहा है कि युवती की मौत ठंड लगने से हुई है. जानिए पूरा मामला…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले युवती का एबॉर्शन हुआ था. घटना के बाद युवती के परिजन घर छोड़ कर फरार हो गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बिस्था गांव का है. युवती का शव उसके ही घर से बरामद किया गया है.

कुछ दिन पहले ही युवती का अबॉर्शन हुआ था

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवती का अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच युवती गर्भवती हो गई थी. इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो कुछ दिन पहले ही युवती का अबॉर्शन हुआ था. इसके बाद आज संदिग्ध परिस्थिति में युवती का शव उसके घर से मिला है. शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. 

पुलिस को मिली थी घटना की जानकारी

बताया जा रहा है कि युवती की मौत कल ही हो गई थी और डेड बॉडी को घर में छुपा कर रखा गया था. शव को आज ठिकाने लगाने की तैयारी चल रही थी. इसी बीच पूरे मामले की भनक औराई थाना प्रभारी राजा सिंह को लग गई. मामले की जानकारी मिलते ही औराई थाना अध्यक्ष राजा सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. फिलहाल युवती के सभी परिजन घर से फरार बताए जा रहे हैं. वहीं इस मामले में औराई थाना प्रभारी ने बताया कि ठंड लगने से युवती की मौत की बात बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे कि कार्रवाई में जुटी हुई है. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर की दूसरी खबर पढ़ें

जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हैं. हालांकि, बीते 24 घंटे में तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हुई है, जिसकी वजह से लोगों को राहत महसूस हुई. बीते 48 घंटे में दिन के तापमान में 10 डिग्री का अंतर सामने आया है. ऐसे में दो दिनों में ठंड को लेकर कई रंग देखने को मिल रहा है. हालांकि मौसम के सीनियर वैज्ञानिकों के अनुसार अभी ठंड जारी रहेगी.

ALSO READ: Muzaffarpur News: LJPR सांसद वीणा देवी को हत्या की धमकी देने वाले की हुई पहचान, मानसिक रूप से बीमार है आरोपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >