Muzaffarpur News: MIT में होगी जर्मन-फ्रेंच भाषा की पढ़ाई, 4 दिसंबर को आएंगे UPSC के पूर्व चेयरमैन

Muzaffarpur News: अब जिले के एमआइटी में जर्मन फ्रेंच समेत अन्य विदेशी भाषओं की पढ़ाई होगी। इसको लेकर किए गए सर्वे में छात्रों ने विदेशी भाषाओं में रूचि दिखाई है। बीटेक प्रथम से तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदेशी भाषा की पढ़ाई शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

Muzaffarpur News: एमआइटी के छात्र-छात्राओं को जर्मन व फ्रेंच समेत अन्य विदेशी भाषाओं की पढ़ाई का मौका मिलेगा. विज्ञान, प्रावैधिकी व तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से कराये गये सर्वे में एमआइटी के विद्यार्थियों ने विदेशी भाषाओं की पढ़ाई में रूचि दिखायी है. इसके बाद विभाग के स्तर से बीटेक प्रथम से तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदेशी भाषा की पढ़ाई शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. इंजीनियरिंग के साथ ही पॉलिटेक्निक संस्थानों में भी यह सर्वे कराया गया है. सिलेबस में किये गये बदलाव के तहत इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं की रूचि के अनुसार विदेशी भाषा की पढ़ाई करायी जानी है. ऐसे में सर्वे में एमआइटी के छात्रों ने जर्मन व फ्रेंच भाषा की पढ़ाई में रूचि दिखायी है. 

जर्मनी में रोजगार का मिलेगा अवसर

जर्मनी की कई कंपनियों से विभाग के स्तर पर प्लेसमेंट ड्राइव को लेकर बात चल रही है. ऐसे में छात्रों का चयन होने पर उन्हें जर्मनी में रोजगार का भी अवसर मिलेगा. ऐसे में उनके पास यदि जर्मन भाषा की जानकारी होगी तो इसका भी एडवांटेज उन्हें मिलेगा. प्रथम से तीसरे वर्ष तक के छात्र-छात्राओं के लिए सर्वे में पांच विदेशी भाषाओं का विकल्प दिया गया था. इसमें चीनी, जापानी, स्पैनिश, फ्रेंच, जर्मन समेत अन्य विदेशी भाषाएं शामिल थीं. दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ने जापानी व जर्मन की पढ़ाई में रूचि दिखायी है. इस सर्वे में एमआइटी के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है, प्राचार्य डॉ एमके झा ने बताया कि विदेशी भाषा की पढ़ाई के लिए सर्वे कराया गया था.

चार दिसंबर को आएंगे यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन

यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन प्रो. डीपी अग्रवाल चार दिसंबर को एमआइटी आयेंगे. वहां यहां के छात्रों को परीक्षा में सफलता के टिप्स देंगे. उन्हें बतायेंगे कि यूपीएससी की तैयारी कैसे करें एमआइटी के 40 फीसदी से अधिक छात्रों का रुझान इसी की ओर है. प्राचार्य मिथिलेश कुमार झा ने कहा कि यह पहली बार होगा जब जब पूर्व अध्यक्ष यहां के छात्रों से संवाद करेंगे. दो दिनों के कार्यक्रम में छात्रों को परीक्षा की तैयारी से लेकर साक्षात्कार के बारे में बतायेंगे. प्राचार्य ने कहा कि यहां के छात्रों में काफी प्रतिभा है और सिविल सर्विस की ओर उनमें जुनून भी काफी है, वह शिक्षा मंत्रालय में रहने के साथ ही आइआइटी दिल्ली के भी प्रोफेसर रह चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >