Muzaffarpur News: मछली कारोबारी को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत

Muzaffarpur News: जिले के गायघाट में एक तेज रफ्तार पिकअप ने मछली बेचकर घर लौट रहे व्यापारी को टक्कर मार दी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गायघाट के बरुआ चौक से मछली बेच कर लौट रहे एक व्यापारी को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी. गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा. यहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया. मृतक मछली व्यापारी की पहचान बोचहां चौक के पास का रहने वाले गगनदेव सहनी के रूप में की गई है. उसकी उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है. व्यापारी को टक्कर मारने के बाद थोड़ी दूर पर जाकर पिकअप पलट गई. घटना के बाद चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया. घटना की पूरी जानकारी मृतक के चचेरे भाई ने दी. 

मौके से फरार हो गया चालक

मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार सहनी ने बताया कि हर दिन मृतक व्यापारी मछली लेकर बाजार में बेचने जाते थे. आज भी मछली बेचकर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी. घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार होने के चक्कर में था. लेकिन कुछ दूर जाते ही गाड़ी पलट गई. जिसके बाद ड्राइवर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद मृतक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: हाईटेंशन तार से झुलसे 3 मजदूर, पोल से सटकर कर रहे थे आराम, एक की मौत

थानाध्यक्ष का बयान

पूरे मामले को लेकर गायघाट थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक मछली व्यापारी की मौत हुई है. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. जहां उनकी मौत हो गई. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >