Muzaffarpur News: 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की काटी बिजली, कुछ के मीटर तक उखाड़े गए

Muzaffarpur News: वित्तीय वर्ष समाप्त होने में करीब दो महीने शेष बचे हैं. ऐसे में राजस्व वसूली को लेकर बिजली कंपनी की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर उपभोक्ताओं के घर पर जा रही है. ग्रामीण इलाकों में करीब 60 हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं जिनकी बिजली काट दी गई है.

Muzaffarpur News: बिजली विभाग उन उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त हो गई है, जो नियमित तौर पर मीटर रिचार्ज नहीं करा रहे हैं साथ ही जिनके यहां बकाया है. वित्तीय वर्ष समाप्त होने में करीब दो महीने शेष बचे हैं. ऐसे में राजस्व वसूली को लेकर बिजली कंपनी की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर उपभोक्ताओं के घर पर जा रही है. ग्रामीण इलाकों में करीब 60 हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं जिनकी बिजली कटी हुई है और इनके ऊपर करोड़ों रुपये का बिजली बिल का बकाया है. इन 60 हजार में से करीब 6 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली बिल जमा करने के कहने के बाद भी जमा नहीं करने पर परमानेंट काट दी गयी. बकाया नहीं जमा करने वाले ऐसे कई उपभोक्ताओं का मीटर तक उखाड़ा लिया गया है. 

इनके घर जा रही इंजीनियर की टीम

50 हजार रुपये से अधिक के बिजली बिल बकाया वाले उपभोक्ता के घर कार्यपालक अभियंता अपनी टीम के साथ जा रहे हैं. पूर्वी डिवीजन में अब तक 371 उपभोक्ता 50 हजार से अधिक बकाया वाले थे, जिनकी बिजली काटी गयी तो इसमें से 50 प्रतिशत से अधिक ने अपना बिल जमा कर दिया. बुधवार को पूर्वी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता श्रवण ठाकुर एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के घर पहुंचे. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुराना बिल दिया नहीं, ले लिया नया कनेक्शन 

जानकारी के अनुसार, एक उपभोक्ता ने अपना पुराना बिल चुकता किये बगैर दूसरा कनेक्शन ले लिया था. वह मानने को तैयार नहीं थे, जब उनके घर के बिजली काटने के लिए लाइनमैन की टीम मीटर के पास पहुंची तो उपभोक्ता ने फौरन गलती मानते हुए बिजली बिल का भुगतान किया. बकायेदार के घर कनीय व सहायक अभियंताओं की टीम भी जा रही है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: 9 साल की बच्ची बीते 7 साल से खा रही थी सिर का बाल, सीटी स्कैन हुआ तो उड़े होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >