Muzaffarpur News: डीएम को मिली नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार के जांच की जिम्मेदारी, अधिकारियों में हड़कंप

Muzaffarpur News: नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार और अन्य बिंदुओं पर राज्य सरकार सख्त हो गई है. सरकार ने इसकी जांच की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को सौंप दी है. इस निर्देश के बाद नगर निगम के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है.

Muzaffarpur News: नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार सहित कई अन्य विषयों पर राज्य सरकार की तरफ से डीएम को जिम्मेदारी दी गई है. इसके बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है. इस मामले में शामिल कर्मियों पर गाज गिरना शुरू हो गया है. सैरात बंदोबस्ती की प्रक्रिया में हुई देरी के कारण उठे सवाल के बाद इसके प्रभारी से नगर आयुक्त ने स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है. 

निगम के राजस्व को पहुंचा नुकसान 

प्रभारी पर आरोप है कि जानबूझकर बंदोबस्ती की प्रक्रिया में देरी की गयी. इससे निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग की तरफ से जिन-जिन बिंदुओं पर जांच के आदेश दिये गये हैं. बारी-बारी से उन सभी बिंदुओं की जांच अपने स्तर से कराने के लिए नगर आयुक्त ने एक कमेटी गठित करने का आदेश दिया है. 

घोटाले का आरोप 

बता दें कि उप मेयर डॉ. मोनालिसा सहित पार्षद संजय केजरीवाल ने मुख्यमंत्री से लेकर विभागीय मंत्री व प्रधान सचिव को लेटर लिखकर पार्षदों को दिए जाने वाले लैपटॉप की हुई खरीद में घोटाले के साथ मेयर, उप मेयर एवं पार्षदों के नाम का लगे साइन बोर्ड में घोटाला का आरोप लगाया था. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

निगम स्तर पर बनाई जा रही जांच कमेटी

इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर वित्तीय अनियमितता बरतने की शिकायत की गयी है. विभाग ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को सौंपी है. नगर निगम सभी मुद्दे से जुड़ी फाइल को सुरक्षित रखने का निर्देश भी शाखा प्रभारी व अधिकारियों को दिया है. नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने बताया कि जांच में जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. निगम के स्तर से भी एक जांच कमेटी बनायी जा रही है.

ALSO READ: Teacher News: तीसरी बार बदली शिक्षकों की काउंसलिंग की तारीख, अब इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया

ALSO READ: Bihar Politics: इस दिन होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार, BJP के चार विधायकों को मिल सकती है जगह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >