Muzaffarpur News: 10 दिन से लापता युवक की सड़ी-गली लाश मिली, अपहरण कर हत्या की आशंका

Muzaffarpur News: जिले में 10 दिनों से लापता युवक की लाश पुलिस ने बरामद की है. युवक की लाश सड़ी-गली स्थिति में बरामद की गई है. युवक जम्मू में रहकर पुल का नक्शा बनाने का काम करता था. जानिए पूरा मामला…

Muzaffarpur News: जिले के करजा थानाक्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 10 दिनों से गायब युवक का शव महटिनिया चौड़ से बरामद हुआ है. मृतक की पहचान भटौना वार्ड नंबर 12 नया टोला के रहने वाले भोला राय के बेटे कुंदन कुमार के रूप में की गई है. शव देखने से लग रहा था कि एक सप्ताह पहले ही युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था. शव से काफी दुर्गंध आ रही थी. मृतक के बड़े भाई रंजन कुमार ने हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने बताया कि कुंदन डेढ़ महीने पहले जम्मू से घर लौटा था. वह जम्मू में पुल का नक्शा बनाने का काम करता था. मां ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी. 

30 नवंबर की रात से गायब था युवक 

जानकारी के अनुसार, मृतक बीते 10 दिनों से गायब था. परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया था. मृतक की मां ने बेटे की किडनैपिंग को लेकर करजा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. मां ने बताया कि 30 नवंबर की रात बेटा खाना खा कर सोने चला गया, लेकिन सुबह वह अपने कमरे में नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की. मोबाइल पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ. बाद में फोन भी बंद आने लगा. 

ALSO READ: Muzaffarpur News: छिन्नमस्तिका देवी मंदिर की एक ईंट भी इधर-उधर हुई तो खुदकुशी कर लूंगा, मंदिर के पुजारी ने दी खुली चेतावनी

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सोमवार शाम पुलिस ने युवक का शव बरामद किया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया. करजा SDPO सरैया कुमार चंदन ने बताया कि शव को देखने से लग रहा था कि तीन चार दिन पहले उसकी हत्या कर भेंका गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. प्राथमिकी के बाद कॉल डिटेल निकाल कर जांच की गई है. भटौना के आसपास ही लोकेशन बताया गया था. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >