Muzaffarpur News: बूढ़ी गंडक के दोनों तरफ छठ घाट, निजी नाव पर रोक

Muzaffarpur News: छठ को लेकर नगर निगम ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है। बूढ़ी गंडक के दोनों तरफ घाट की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रशासन ने निजी नाव के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। हर घाटों पर दो दो गोताखोर भी मौजूद रहेंगे।

Muzaffarpur News: बूढ़ी गंडक नदी किनारे बनाये जा रहे छठ घाट की प्रशासनिक रूप से अंतिम तैयारी करने में नगर निगम जुटा है. इसका जायजा लेने के लिए मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रमंडलीय आयुक्त सरवणन एम व डीआईजी बाबू राम पहुंचे. दोनों संयुक्त रूप से नदी में इनफ्लैटेबल बोट के माध्यम से सिकंदरपुर सीढ़ी घाट से लेकर लकड़ी ढाई, चंदवारा घाट तक का निरीक्षण किया. आश्रम व अखाड़ाघाट की भी व्यवस्था को देखा. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि शहरी क्षेत्र से सटे घाटों का निर्माण नगर निगम करा रहा है. वहीं, नदी की दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में मुशहरी के अंचल अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गयी है. छठ व्रती दोनों तरफ से उपस्थित होकर पूजा करेंगे. डीएम ने घाट तक पहुंचने को बनाये गये पहुंच पथ से लेकर लाइट आदि के बारे में पूरी जानकारी से अवगत कराया. 

बैरिकेडिंग की व्यवस्था 

कमिश्नर ने बताया कि घाटों पर आपदा प्रबंधन के तहत नदियों एवं तालाबों में पर्याप्त संख्या में नाव, गोताखोर एवं एसडीआरएफ टीम की तैनाती रहेगी. सभी घाटों पर लगभग पांच सौ आपदा मित्र भी तैनात रहेंगे. नदियों एवं तालाबों के गहरे पानी में प्रवेश नहीं करने तथा तालाबों के गहरे पानी में जाने से रोकने हेतु तालाबों में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गयी है. ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो. जिलाधिकारी ने आम लोगों से गहरे पानी में प्रवेश नहीं करने एवं प्रशासनिक स्तर से दिए जा रहे निर्देशों का पालन करने की अपील की है. साथ ही निजी नावों के परिचालन पर भी रोक लगा दी गयी है. निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से एसएसपी राकेश कुमार, नगर आयुक्त विक्रम विरकर के अलावा आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी व एसडीओ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >