Muzaffarpur News: गहने कम लाया तो वधू पक्ष ने दूल्हा, उसके पिता और भाई को बनाया बंधक, दो लाख रुपए की मांग

Muzaffarpur News: शादी में गहने कम लाने के आरोप में वधू पक्ष ने दूल्हा, उसके पिता और भाई को बंधक बना लिया. करीब चार दिन तक घर में ही बंधक बनाए रखा. दुल्हन पक्ष ने दो लाख रुपए की भी मांग की थी.

Muzaffarpur News: जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के राजापाकड़ गांव में दूल्हा, उनके भाई और पिता को दुल्हन पक्ष ने बंधक बना लिया. दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि शादी में वर पक्ष गहना कम लाए थे. इससे नाराज वधू पक्ष ने शादी तोड़ दी और दूल्हा समेत तीन लोगों को बंधक बना लिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मुक्त कराया. इसके बाद पुलिस ने वर-वधू से बात की तो पता चला दोनों एक दूसरे से शादी के लिए तैयार हैं. इसके बाद पुलिस ने थाना परिसर के मंदिर में दोनों के परिजन की सहमति से वर-वधू की शादी कराई. 

क्या है पूरा मामला? 

पूरा मामला 18 नवंबर का है. पीरापुर गांव से प्रमोद महतो के बेटे कालू कुमार की बारात बरियारपुर थाना क्षेत्र के राजापाकड़ गांव में मुन्ना महतो की बेटी मनिता कुमारी से शादी के लिए पहुंची थी. जयमाला का कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ. कन्या निरीक्षण के दौरान जेवर कम देखकर वधू पक्ष के लोग नाराज हो गए. परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद शादी में खर्च हुई राशि की मांग करते हुए वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हा, उनके पिता और भाई को बंधक बना लिया. मामले को लेकर सामाजिक पंचायत भी हुई, लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग नहीं माने. 21 नवंबर की रात दूल्हा पक्ष ने घटना की जानकारी बरियारपुर पुलिस को दी. साथ ही एक आवेदन भी दिया जिसमें, दुल्हन पक्ष द्वारा शादी से इंकार करने और दो लाख रुपए मांग की बात भी बताई. चार दिनों से बंधक बना कर रखे जाने की बात भी कही.

यह भी पढ़ें: Bihar News: ड्राइवरों का बनेगा यूनिक आईडी कार्ड, मिलेगा पेंशन, बीमा और अन्य सुविधाओं का लाभ

पुलिस ने कराई शादी

मामले को लेकर बरियारपुर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सवारियां ने बताया कि दूल्हा पक्ष की तरफ से कई दिनों बाद बंधक बनाकर रखे जाने की सूचना दी गई थी. पुलिस ने सबसे पहले बंधक बना कर रखे गए दूल्हा, उसके पिता और भाई को मुक्त कराया. इसके बाद दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शादी के लिए तैयार किया. दोनों पक्षों की उपस्थिति में बरियारपुर भगवती स्थान मंदिर में शुक्रवार को शादी कराई गई. शादी के बाद दुल्हन को ससुराल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >