पंचायत दिवस पर सभी पंचायतों में ग्राम सभा, विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ सुनी गई ‘मन की बात’

Muzaffarpur News: बंदरा प्रखंड की सभी पंचायतों में पंचायत दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन हुआ. मुन्नी बैंगरी पंचायत में विकास योजनाओं की समीक्षा, आगामी कार्यों पर चर्चा और प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया गया.

मुजफ्फरपुर के बंदरा से सूर्यमणि की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड की सभी पंचायतों में रविवार को पंचायत दिवस के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया. पंचायती राज विभाग के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में पंचायत विकास योजनाओं की समीक्षा, ग्रामीणों की भागीदारी और आगामी कार्यों पर चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें: मधुबनी में सरफुद्दीन हत्याकांड: 12 दिन बाद मिला सड़ा-गला शव, शत्रुपट्टी में मातम; नानी बोलीं- “मेरा बाबू वापस ला दो”

मुन्नी बैंगरी पंचायत में जुटे ग्रामीण

मुन्नी बैंगरी पंचायत के सामुदायिक भवन में मुखिया दीपक कुमार की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित हुई. कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.

पंचायत दिवस का उद्देश्य बताया

मुखिया दीपक कुमार ने कहा कि पंचायत दिवस का उद्देश्य ग्राम विकास, महिला हितैषी योजनाओं को बढ़ावा देना और पंचायत की विकास योजनाओं में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है.

इस दौरान पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई. साथ ही आने वाली योजनाओं को लेकर सुझाव और विचार भी साझा किए गए.

ग्रामीणों ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का भी सामूहिक प्रसारण किया गया. उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना.

ये भी पढ़ें: क्या आपने देखा है पटना का 2500 साल पुराना इतिहास? इन ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर रह जाएंगे हैरान

हर महीने ग्राम सभा में शामिल होने की अपील

पंचायत सचिव शशि कुमार ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से हर महीने के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाली ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास में लोगों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है.

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुखिया दीपक कुमार, उपमुखिया शिवनाथ सिंघानियां, पंचायत सचिव शशि कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक संजय कुमार कर्ण, रोजगार सेवक अरुण कुमार, कृषि समन्वयक नीतीश कुमार, किसान सलाहकार शशि शंकर पांडेय, गोपाल कुमार, रौशन कुमार, रामबाबू सहनी, जीविका समूह की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: अपहरण कांड का खुलासा: दिल्ली से लापता दो किशोरियां मुजफ्फरपुर से मिलीं, 2 आरोपी भी धराए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >